फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Aircraft to moscow Russia crash reports several dead and injured news and updates

Afghanistan: भारत का नहीं बदख्शां में क्रैश हुआ विमान, गया में सिर्फ ईंधन भरवाने उतरा था; छह लोग थे सवार

Sun, 21 Jan 2024 02:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 21 Jan 2024 02:39 PM IST
सार

रूस के विमानन अधिकारियों ने बताया है कि अफगानिस्तान में जो विमान क्रैश हुआ, वह शनिवार देर शाम रडार से गायब हो गया था। इसमें छह लोग सवार थे। यह विमान फ्रांस में बना दसॉ का फैल्कन 10 जेट था।

विज्ञापन
Indian Aircraft to moscow Russia crash reports several dead and injured news and updates
अफगानिस्तान के बदख्शां में यात्री विमान क्रैश। - फोटो : प्रतीकात्मक।

विस्तार

अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में रविवार को एक यात्री विमान के क्रैश होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बताया गया है कि यह एक भारतीय विमान था। हालांकि, भारत के नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारियों ने विमान के भारत का होने से इनकार किया और बताया कि यह मोरक्को में रजिस्टर्ड डीएफ10 एयरक्राफ्ट था। फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


सरकार ने कहा है कि जो विमान अफगानिस्तान में क्रैश हुआ था, वह एक एयर एंबुलेस थी। यह विमान थाईलैंड से रूस जा रहा था और बिहार के गया में सिर्फ ईंधन भरवाने के लिए उतरा था।
विज्ञापन


रूस ने बताया- विमान में सवार थे छह लोग
इस बीच रूस के विमानन अधिकारियों ने बताया है कि अफगानिस्तान में जो विमान क्रैश हुआ, वह शनिवार देर शाम रडार से गायब हो गया था। इसमें छह लोग सवार थे। यह विमान फ्रांस में बना दसॉ का फैल्कन 10 जेट था। यह चार्टर प्लेन भारत से उज्बेकिस्तान के रास्ते मॉस्को आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने भी इस क्रैश पर मामला स्पष्ट किया। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल एयरक्राफ्ट एक चार्टर प्लेन है और यह मोरक्को में रजिस्टर्ड छोटा विमान है।


इससे पहले अफगानिस्तान की सूचना मंत्रालय के प्रमुख ने बताया कि यह विमान कुरान-मुंजान और जिबाक जिले में तोपखाना की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जांच के लिए एक टीम को रवाना किया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह विमान रविवार सुबह क्रैश हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed