फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India will send the aircraft after eight months to Wuhan on 30 October

भारत आठ महीने में पहली बार 30 अक्तूबर को वुहान भेजेगा विमान

Sat, 24 Oct 2020 02:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Oct 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
India will send the aircraft after eight months to Wuhan on 30 October
एयर इंडिया के विमानों के द्वारा वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है। - फोटो : PTI

एयर इंडिया करीब आठ महीने बाद 30 अक्तूबर को पहली बार वुहान के लिए विमान सेवा का संचालन करेगा। इससे पहले फरवरी में भारत ने वुहान में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट करने के लिए तीन विमान भेजे गए थे। पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस के प्रसार का केंद्र बने इस केंद्रीय चीनी शहर को जून में अधिकृत तौर पर महामारी मुक्त घोषित करते हुए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए थे।

विज्ञापन


बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को घोषणा की कि वंदे भारत मिशन (वीबीएम) का विमान 30 अक्तूबर को दिल्ली से वुहान के लिए उड़ान भरेगा। यह चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का छठा वीबीएम विमान होगा।
विज्ञापन



इस विमान सेवा के संचालन की घोषणा 23 अक्तूबर को प्रस्तावित दिल्ली-ग्वांग्झू विमान सेवा के रद्द होने के बाद की गई है। वुहान से आने वाले सभी लोगों को 14 दिन के लिए नई दिल्ली के पहले से तय होटलों में क्वारंटीन किया जाएगा। दूतावास ने वुहान जाने वाले विमान से लौटने के इच्छुक लोगों को अपने हेल्पडेस्क लिंक पर संपर्क करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed