फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India welcomes efforts to minimise tension in Eastern Ukraine

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा- पूर्वी यूक्रेन में तनाव को कम करने के प्रयासों का स्वागत करते है

Fri, 12 Feb 2021 02:23 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
India welcomes efforts to minimise tension in Eastern Ukraine
के नागराज नायडू - फोटो : ani

भारत ने युद्ध-ग्रस्त पूर्वी यूक्रेन क्षेत्र में तनाव कम करने के सभी प्रयासों का स्वागत किया है और आशा व्यक्त की है कि सभी पक्ष संघर्ष के राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए रचनात्मक रूप से काम करेंगे।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वार्ता के दौरान भारत के संयुक्त राष्ट्र में उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में तनाव को कम करने के उद्देश्य से किए गए सभी प्रयासों का स्वागत करता है। 
विज्ञापन


साथ ही मिंस्क समझौतों पर बोलते हुए नायडू ने कहा कि वे समझौते पूर्वी यूक्रेन में स्थिति की बातचीत और शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक आधार प्रदान करते हैं। नायडू ने कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यह भी मानते हैं कि नॉरमैंडी प्रारूप के तहत बैठक में मिंस्क समझौतों के प्रावधानों के कार्यान्वयन से संबंधित मुद्दों के समाधान की सुविधा होगी, जिसमें इसकी प्रमुख सुरक्षा और राजनीतिक पहलू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed