फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India welcomes as Egypt Iran UAE Saudi Arabia Ethiopia includes in BRICS

BRICS: विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं हो पाए जयशंकर, यह रही वजह

Tue, 11 Jun 2024 03:42 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jun 2024 03:42 AM IST
सार

बैठक में विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के लिए अफगानिस्तान में तत्काल शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आतंकवाद के किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा की।  

विज्ञापन
India welcomes as Egypt Iran UAE Saudi Arabia Ethiopia includes in BRICS
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रूस में 10 और 11 जून को आयोजित हुई। बैठक का पहला दिन सोमवार को था। लोकसभा चुनावों के कारण आधिकारिक तौर पर इस वक्त भारत में कोई विदेश मंत्री नहीं था। हालांकि जयशंकर सोमवार शाम को ही विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए। इस वजह से वे बैठक में शामिल होने रूस नहीं जा सके। इसलिए भारत का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ राजनयिक दम्मू रवि ने किया।

विज्ञापन


भारत ने किया इन देशों का स्वागत
इसके अलावा, भारत ने सोमवार को मिस्र, ईरान, यूएई, सऊदी अरब और इथियोपिया के ब्रिक्स में शामिल होने का स्वागत किया। उनके प्रतिनिधियों ने पहली बार रूस द्वारा आयोजित ब्रिक्स की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम पश्चिमी रूस के निजनी नोवगोरोड में आयोजित हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट किया। उन्होंने ब्रिक्स परिवार के नए सदस्यों का स्वागत किया। 

विज्ञापन

आतंकवाद के मुद्दे पर विदेश मंत्रियों ने जताई चिंता
बैठक में विदेश मंत्रियों ने जी20 शिखर सम्मेलन की तारीफ की। उन्होंने जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने का स्वागत किया। मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के लिए अफगानिस्तान में तत्काल शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आतंकवाद के किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स में ये देश शामिल
बता दें कि ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, इथोपिया, ईरान, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। ब्रिक्स समूह के मूल सदस्यों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संक्षिप्त रूप है।

विदेश मंत्रियों ने बिना शर्त बंधकों की रिहाई का आह्वान किया
बैठक के दौरान समूह ने गाजा पट्टी में फलस्तीन नागरिक आबादी को मानवीय सहायता की तत्काल, सुरक्षित और निर्बाध डिलीवरी का भी आह्वान किया। साथ ही युद्धविराम के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2728 के प्रभावी कार्यान्वयन पर भी दबाव डाला। विदेश मंत्रियों ने समान रूप से उन सभी बंधकों और नागरिकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान किया, जिन्हें अवैध रूप से बंदी बनाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed