फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India usa defence deal will buy anti submarine sonobuoys in five crore dollar rajnath singh in pentagon

India US Defence Deal: अमेरिका, भारत को देगा एंटी सबमरीन सोनोबॉय हथियार, पांच करोड़ डॉलर से ज्यादा की है डील

Sat, 24 Aug 2024 08:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 24 Aug 2024 08:25 AM IST
सार

अमेरिका के रक्षा विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'अमेरिका के विदेश मंत्री ने विदेशी रक्षा सौदे को मंजूरी दे दी है। इसके तहत भारत सरकार को एंटी सबमरीन हथियार सोनोबॉय और उससे संबंधित उपकरणों की बिक्री की जा सकेगी।'

विज्ञापन
India usa defence deal  will buy anti submarine sonobuoys in five crore dollar rajnath singh in pentagon
राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह के अमेरिका दौरे के बीच दोनों देशों के बीच एक अहम रक्षा सौदा हुआ है। इस सौदे के तहत अमेरिका भारत को एंटी सबमरीन सोनोबॉय देगा। यह सौदा पांच करोड़ डॉलर से ज्यादा का है। इस सौदे से भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी। 
विज्ञापन


अमेरिका के रक्षा विभाग ने जारी किया बयान
अमेरिका के रक्षा विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'अमेरिका के विदेश मंत्री ने विदेशी रक्षा सौदे को मंजूरी दे दी है। इसके तहत भारत सरकार को एंटी सबमरीन हथियार सोनोबॉय और उससे संबंधित उपकरणों की बिक्री की जा सकेगी।' सौदे के तहत भारत को AN/SSQ-53G एंटी-सबमरीन सोनोबॉय, AN/SSQ-62F एंटी-सबमरीन सोनोबॉय और  AN/SSQ-36 सोनोबॉय मिलेंगे। इस सौदे की कुल कीमत 5.2 करोड़ डॉलर होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन हाल ही में अपने सबसे आधुनिक सबमरीन को लॉन्च किया है। इसे पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी की अंडरवाटर फ्लीट में शामिल किया गया है। चीन की नौसेना के पास 48 डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन हैं। चीन पर हिंद महासागर और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में सबमरीन की मदद से जासूसी करने के आरोप लगते रहे हैं। यही वजह है कि भारत अमेरिका के बीच हुए इस एंटी सबमरीन समझौते से चीन की साजिशों पर कुछ हद तक नकेल कसी जा सकेगी। 


पेंटागन में लॉयड ऑस्टिन से मिले राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन का दौरा किया। जहां राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में नेवीगेशन और क्षेत्रीय सुरक्षा को कायम रखने में भारतीय नौसेना की भूमिका की भी जमकर तारीफ की। दोनों देशों के नेताओं के बीच सप्लाई चेन सिक्योरिटी को बढ़ाने, हिंद महासागर में मेरीटाइम सिक्योरिटी को मजबूत करने पर बात हुई। भारत-अमेरिका के बीच जेट इंजन, अनमैन्ड प्लेटफॉर्म, आधुनिक हथियार, ग्राउंड मॉबिलिटी सिस्टम आदि के सह-उत्पादन को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed