फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india us fdi 16 billion investment indian companies create jobs in america select usa summit

Select USA Summit: अमेरिका में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, दिए 70,800 को रोजगार

Wed, 06 May 2026 04:08 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 06 May 2026 04:08 AM IST
सार

भारतीय कंपनियों का अमेरिका में निवेश लगातार बढ़ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार भारत से 16.4 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) ने अमेरिका में करीब 70,800 नौकरियों को समर्थन दिया है। फार्मा, ऊर्जा, अनुसंधान और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियां अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।

विज्ञापन
india us fdi 16 billion investment indian companies create jobs in america select usa summit
ब्रैंडन रेमिंगटन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

भारत से अमेरिका में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लगभग 16.4 अरब डॉलर रहा है। इससे रोजगार के करीब 70,800 मौके पैदा हुए। यह जानकारी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ब्रैंडन रेमिंगटन ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में अनुसंधान एवं विकास पर 33 करोड़ डॉलर भी खर्च किए हैं। रेमिंगटन ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया कि ये आंकड़े किस अवधि से संबंधित हैं।
विज्ञापन


ब्रैंडन रेमिंगटन, अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय में नीति एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन के उप अवर मंत्री भी हैं। उन्होंने मैरीलैंड के नेशनल हार्बर में आयोजित ‘सेलेक्ट यूएसए’ निवेश शिखर सम्मेलन में ‘सीआईआई इंडिया रिसेप्शन’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत से अमेरिका में आए एफडीआई ने हजारों नौकरियों को समर्थन दिया है। वह बोले, भारत से आपके निवेश का स्वागत है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में भारत से कुल 16.4 अरब डॉलर एफडीआई से 31.3 करोड़ डॉलर का अनुसंधान-विकास व्यय और 1.5 अरब डॉलर के निर्यात को भी समर्थन मिला है। 
विज्ञापन


2023 में 4.25 लाख नौकरियों का सृजन
सीआईआई की 2023 में जारी एक रिपोर्ट में अमेरिका में भारतीय निवेश का अनुमान 40 अरब डॉलर बताया गया था जिससे 4.25 लाख नौकरियों का सृजन हुआ। सीआईआई द्वारा 2023 में जारी ‘इंडियन रूट्स, अमेरिकन सॉइल’ रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने अमेरिका स्थित अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में एक अरब डॉलर का निवेश किया और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व परियोजनाओं में 19.5 करोड़ डॉलर का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 भारतीय कंपनियां भी करेंगी निवेश: भारत की सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमि. ने न्यूजर्सी स्थित ऑर्गेनन एंड कंपनी के अधिग्रहण को 12 अरब डॉलर के सौदे की घोषणा की। 12 भारतीय कंपनियां ‘सेलेक्ट यूएसए’ निवेश शिखर सम्मेलन में नए निवेश की घोषणाएं करने वाली हैं। भारतीय कंपनियों से सर्वाधिक एफडीआई वाले शीर्ष अमेरिकी राज्य टेक्सास (9.8 अरब डॉलर), जॉर्जिया (7.5 अरब डॉलर) और न्यू जर्सी (4.2 अरब डॉलर) हैं।


अमेरिकी अर्थव्यवस्था बढ़ा रहीं भारतीय कंपनियां: अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप-प्रमुख नामग्या खम्पा ने कहा, भारतीय कंपनियां, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए योगदान दे रही हैं। वे पूंजी ला रही हैं, रोजगार को समर्थन दे रही हैं, आपूर्ति शृंखलाएं मजबूत कर रही हैं और विभिन्न राज्यों में समुदायिक स्तर पर भी योगदान दे रही हैं। वह बोलीं- उन्नत विनिर्माण, दवा, ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में भारतीय कंपनियां अमेरिका में सैकड़ों हजार नौकरियों को समर्थन दे रही हैं, जिनमें मैरीलैंड-डीसी क्षेत्र भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed