{"_id":"5daa9f368ebc3e93df424ce1","slug":"india-us-defense-business-expected-to-reach-18-billion-this-year-says-pentagon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका का रक्षा कारोबार इस वर्ष एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद: पेंटागन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-अमेरिका का रक्षा कारोबार इस वर्ष एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद: पेंटागन
Sat, 19 Oct 2019 11:18 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump and Pm Modi
- फोटो : पीटीआई
भारत-अमेरिका रक्षा तकनीक एवं कारोबार नवोन्मेष (डीटीटीआई) की अगले सप्ताह दिल्ली में होने वाली सामूहिक बैठक से पहले शनिवार को पेंटागन ने कहा कि इस साल के अंत तक दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रक्षा कारोबार करीब एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये (18 अरब अमेरिकी डॉलर) तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
रक्षा खरीद एवं प्रमाणन उपमंत्री एलेन एम लॉर्ड ने कहा कि दोनों देश की सेनाओं के बीच संबंध एवं सहयोग को आगे बढ़ाते हुए अमेरिका भारत के साथ अपनी साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि द्विपक्षीय रक्षा कारोबार जो कि 2008 में शुरुआत शून्य पर था, उसके इस साल के अंत तक करीब एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये (18 अरब डॉलर) पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
लॉर्ड यहां अगले सप्ताह होने वाली डीटीटीआई की बैठक की सह अध्यक्षता करेंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल भारत को इंडिया स्ट्रैटजिक ट्रेड अथॉरिटी टियर1 का दर्जा दिया था जो कि भारत को नाटो सहयोगी जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जितने ही अधिकार देता है।