{"_id":"63d91bfd3b38130fc52ba502","slug":"india-uk-achievers-honours-former-pm-manmohan-singh-conferred-lifetime-achievement-honour-in-uk-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UK Achievers Honours: डॉ. मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर, लंदन की छात्र संस्था करेगी सम्मानित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-UK Achievers Honours: डॉ. मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर, लंदन की छात्र संस्था करेगी सम्मानित
Tue, 31 Jan 2023 07:17 PM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:17 PM IST
सार
भारत में ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (DIT) की साझेदारी में NISAU-UK द्वारा इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स अवॉर्ड की शुरुआत की गई है। यह ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए दिया जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह को ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में अकादमिक उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हाल ही में आर्थिक और राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पिछले सप्ताह लंदन में एक समारोह में इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (एनआईएसएयू) यूके (ब्रिटेन) बाद में नई दिल्ली में डॉ. सिंह को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
भारत में ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (DIT) की साझेदारी में NISAU-UK द्वारा इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स अवॉर्ड की शुरुआत की गई है। यह ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए दिया जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह को ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में अकादमिक उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. मनमोहन सिंह का संदेश
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह ने एक संदेश में कहा कि वह इस सम्मान से बहुत प्रभावित हुए हैं। यह विशेष रूप से उन युवाओं की तरफ से दिया जा रहा है जो हमारे देश का भविष्य हैं। साथ ही भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं। 90 वर्षीय अर्थशास्त्री डॉ. सिंह ने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंध विशेष रूप से हमारी शैक्षिक साझेदारी से परिभाषित होते हैं। हमारे राष्ट्र निर्माताओं महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बीआर अंबेडकर, सरदार पटेल और कई अन्य लोगों ने ब्रिटेन में पढ़ाई की और आगे चलकर महान नेता बने। और एक ऐसी विरासत छोड़ गए जो भारत और दुनिया को प्रेरित करती रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से अनगिनत भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
बता दें, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर पहले इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स पुरस्कार के तहत 75 हस्तियों को हाई अचीवर्स और आउटस्टैंडिंग अचीवर्स से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत करने में योगदान दिया है।