फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India to give 33.40 crore rupees for reconstruction of 25 health posts in Nepal

नेपाल में 25 स्वास्थ्य पोस्टों के पुनर्निर्माण के लिए 33.40 करोड़ रुपये देगा भारत

Sat, 27 Feb 2021 03:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 27 Feb 2021 03:38 AM IST
विज्ञापन
India to give 33.40 crore rupees for reconstruction of 25 health posts in Nepal
भारत-नेपाल - फोटो : iStock

नेपाल में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इस पड़ोसी मुल्क में 25 स्वास्थ्य पोस्टों के पुनर्निर्माण के लिए चार एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए भारत 33.40 करोड़ रुपये (530 बिलियन नेपाली करेंसी) खर्च करेगा।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास से जारी एक बयान में कहा गया कि दूतावास के डेवलपमेंट पार्टनरशिप एंड रिकंस्ट्रक्शन विंग के प्रमुख और नेपाल के नेशनल रिकंस्ट्रक्शन अथॉरिटी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। 25 स्वास्थ्य पोस्ट में से 12 धाडिंग जिले और 13 सिंधुपालचौक जिले में स्थित हैं।
विज्ञापन


ये स्वास्थ्य पोस्टों को 2015 में आए भीषण भूकंप में काफी नुकसान पहुंचा था। भारत की मदद से इनका पुनर्निर्माण होगा। इस अवसर पर चार कांट्रेक्ट करार भी हुए और इसके लिए ठेकेदारों तथा सीएलपीआईयू बिल्डिंग के बीच करार हुआ। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई)-रूड़की पुनर्निर्माण के लिए तकनीकी मदद मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed