फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India tells UN We have supplied more vaccines globally than having vaccinated our own people

कोरोना वैक्सीन: भारत ने अपने नागरिकों से भी ज्यादा टीका दुनिया को दिया

Sun, 28 Mar 2021 07:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Mar 2021 07:21 AM IST
सार

  • कोविड-19 टीकों तक न्यायसंगत वैश्विक पहुंच पर राजनीतिक घोषणापत्र की पहल करने वाले देशों में भारत भी शामिल है।
  • इस पहल को संयुक्त राष्ट्र के 180 से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
India tells UN We have supplied more vaccines globally than having vaccinated our own people
भारत ने दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को बताया कि उसने अपने देश के लोगों को टीका लगाने से ज्यादा दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की है। भारत ने आगाह किया कि टीके की उपलब्धता में असमानता कोरोना वायरस महामारी से निपटने के सामूहिक वैश्विक संकल्प को पूरा करने की कोशिशों को नाकाम कर देगी क्योंकि टीके तक पहुंच में असमानता गरीब देशों को सर्वाधिक प्रभावित करेगी। कोविड-19 टीकों तक न्यायसंगत वैश्विक पहुंच पर राजनीतिक घोषणापत्र की पहल करने वाले देशों में भारत भी शामिल है। इस पहल को संयुक्त राष्ट्र के 180 से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन


यूएन में भारतीय राजदूत के उप स्थायी प्रतिनिधि नागराज नायडू ने शुक्रवार को महासभा की अनौपचारिक बैठक में कहा कि कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है। साल 2021 की शुरुआत महामारी को रोकने के लिए वैश्विक समुदाय के तरफ से कई वैक्सीन लाकर एक सकारात्मक पहल के साथ हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वैक्सीन की चुनौती का समाधान हो गया है। अब हम कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता, पहुंच, खरीदने की क्षमता और वितरण करने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। वैक्सीन की पहुंच में वैश्विक सहयोग की कमी और असमानता से गरीब देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



100 फीसदी विमान परिचालन अभी संभव नहीं: पुरी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और  दूसरी लहर के चलते एयरलाइन कंपनियों के 100 फीसदी परिचालन में देरी होगी। इससे पहले गर्मियों की शुरुआत में 100 फीसदी परिचालन शुरू होने की उम्मीद थी। हालांकि, घरेलू उड़ानों को रद्द करने का कोई सवाल नहीं है, लेकिन कोरोना नियमों का पालन नहीं करने वालों से अथॉरिटी सख्ती से निपटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed