फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India supplies two mobile harbor cranes to Chabahar port of Iran

भारत ने ईरान के चाबहार पोर्ट के लिए दो मोबाइल हार्बर क्रैन की सप्लाई की

Mon, 18 Jan 2021 04:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Jan 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
India supplies two mobile harbor cranes to Chabahar port of Iran
हार्बर क्रैन - फोटो : ANI

भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के लिए दो मोबाइल हार्बर क्रैन यानी एमएचसी सप्लाई किए हैं। देश के बंदरगाह जहाजरानी व भूमिगत जलमार्ग मंत्रालय ने छह एमएचसी की सप्लाई के लिए ईरान से 2.5 करोड़ डाॅलर का कांट्रैक्ट लिया है। उसी के तहत दो क्रैन की सप्लाई की गई है। 

विज्ञापन


बता दें, ईरान के चाबहार बंदरगाह का विकास भारत के सहयोग से किया गया है। यहां से गत दिनों ईरानी उत्पादों से भरा एक मालवाहक जहाज थाईलैंड के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


अरब सागर में रणनीतिक अहमियत वाली जगह स्थित चाबहार बंदरगाह का निर्माण भारत, ईरान और अफगानिस्तान ने मिलकर किया है। तीनों देशों ने यह कदम पाकिस्तान की तरफ से नई दिल्ली को अफगानिस्तान व ईरान के लिए माल भेजने का रास्ता देने से इनकार के बाद उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के दक्षिण तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान राज्य में मौजूद चाबहार बंदरगाह तक भारत के पश्चिमी तट से पाकिस्तान को बाईपास करते हुए आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन दिसंबर, 2017 में किया गया था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed