फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india started vusa on arrival for citizen of south korea, tourism will increase

भारत ने शुरू की द.कोरिया के नागरिकों के लिये ‘आगमन पर वीजा’ सुविधा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 09 Dec 2018 03:45 PM IST
भाषा
भाषा Updated Sun, 09 Dec 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
india started vusa on arrival for citizen of south korea, tourism will increase
आगमन पर वीजा

भारत ने दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिये ‘आगमन पर वीजा’ सुविधा की शुरुआत की है। इस कदम से पर्यटकों और व्यावसायिक आगंतुकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जापान के बाद दक्षिण कोरिया ऐसा दूसरा देश है जिसके नागरिकों को अब भारत ‘आगमन पर वीजा’ की सुविधा दे रहा है। जापान के नागरिकों को यह सुविधा मार्च 2016 से मिल रही है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि भारत ने दक्षिण कोरिया के नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह सुविधा एक अक्टूबर, 2018 से प्रभावी हो गयी है।
विज्ञापन


जापानी नागरिकों की तरह दक्षिण कोरिया के नागरिकों को भी दोहरे प्रवेश की सुविधा शामिल है। हालांकि यात्रा 60 दिनों की अवधि से अधिक की नहीं होनी चाहिए। कारोबार, पर्यटन, सम्मेलन या चिकित्सा के उद्देश्य से आने वाले दक्षिण कोरियाई नागरिक इस सुविधा का लाभ लेकर छह निर्दिष्ट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद से देश में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अनुमान के अनुसार हर साल करीब दो लाख भारतीय वीजा दक्षिण कोरिया के नागरिकों को दिये जाते हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत सैलानी होते हैं। औसतन 600 दक्षिण कोरियाई नागरिक हर दिन दिल्ली आते हैं।

हालांकि इससे पहले ‘आगमन पर वीजा’ सुविधा की पेशकश 12 देशों कंबोडिया, फिनलैंड, इंडोनेशिया, जापान, लाओस, लक्जमबर्ग, म्यामां, न्यूजीलैंड, फिलीपीन, सिंगापुर, वियतनाम और दक्षिण कोरिया को की गयी थी। लेकिन ‘ई-टूरिस्ट वीजा’ योजना की शुरुआत के बाद नवंबर 2014 में इसे रोक दिया गया।


‘ई-टूरिस्ट वीजा’ सुविधा में अब 166 देश शामिल हैं और विदेशी नागरिक पर्यटन, व्यवसाय, स्वास्थ्य, चिकित्सा और सम्मेलन के उद्देश्य से 72 घंटे के अंदर ऑनलाइन वीजा पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed