{"_id":"608b14958ebc3e5918523025","slug":"india-says-in-un-corona-vaccine-delivered-to-world-despite-serious-obstacles","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन में भारत: कोरोना संकट पर बोला- गंभीर बाधाओं के बावजूद दुनिया तक पहुंचाया टीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन में भारत: कोरोना संकट पर बोला- गंभीर बाधाओं के बावजूद दुनिया तक पहुंचाया टीका
Fri, 30 Apr 2021 01:48 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:48 AM IST
सार
- वैक्सीन समता पर जो कहा, वह करने की कोशिश की
- 80 से ज्यादा देशों को दिए टीके
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में कहा कि उसने गंभीर बाधाओं और अपने सीमित संसाधनों के बावजूद दुनियाभर में वैक्सीन समता का ‘वादा’ निभाने की कोशिश की है। इसके तहत उसने 80 से ज्यादा देशों को टीके मुहैया कराए हैं।
विज्ञापन
यूएन में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर ए अमरनाथ ने महासभा के सूचना समिति पर 43वें सत्र में कहा, संयुक्त राष्ट्र वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) ने सक्रियतापूर्वक सभी देशों तक टीके पहुंचाने को प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
भारत वैक्सीन मैत्री पहल के तहत दुनियाभर में टीके उपलब्ध करा रहा है और कोवैक्स सुविधा की आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। अब तक हमने 80 से ज्यादा देशों तक टीका पहुंचाया है तो 150 देशों को जीवन रक्षक दवाएं और सुरक्षात्मक उपकरण प्रदान किए हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ के मुताबिक, कोरोना के खिलाफ भारत के प्रयास इस बात को रेखांकित करते हैं कि दुनिया इस महामारी को तब तक नहीं हरा पाएगी, जब तक हम सब इससे सुरक्षित रूप से बाहर न निकल आएं। सत्र में अमरनाथ ने डीजीसी से यूएन सदस्य देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और टीका उत्पादकों के प्रयासों पर उचित प्रकाश डालने का आग्रह भी किया।
टीके की विश्वसनीयता बढ़ानी होगी
अमरनाथ ने कहा, सभी देशों में टीकाकरण शुरू होने के बाद वैक्सीन की विश्वसनीयता और साइड इफेक्ट को लेकर भी बातें हो रही हैं। ऐसे में लोगों को टीके के बारे में वैज्ञानिक और तथ्य आधारित जवाब मिलने से ही इसकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। यह महामारी पिछले कुछ दशकों की सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। यही वजह है कि सटीक और भरोसेमंद जानकारी की इतनी जरूरत पहले कभी नहीं रही।