{"_id":"60550c428ebc3e8d1c767df0","slug":"india-said-in-un-general-assembly-flexible-system-is-necessary-for-sustainable-use-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा: पानी के सतत इस्तेमाल के लिए लचीली व्यवस्था जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा: पानी के सतत इस्तेमाल के लिए लचीली व्यवस्था जरूरी
Sat, 20 Mar 2021 02:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने घटते जल संसाधनों पर बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच ऐसी लचीली व्यवस्थाएं करने की जरूरत पर बल दिया है जो पानी के सतत इस्तेमाल के लिए दीर्घकालीन समाधान मुहैया कराए।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल को बताया जरूरी
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजिर द्वारा बुलाई उच्च स्तरीय बैठक में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि 2030 का एजेंडा हासिल करने के लिए जल आपूर्ति और स्वच्छता वैश्विक कोशिशों के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन
इस बैठक का विषय 2030 एजेंडा के जल संबंधित लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का क्रियान्वयन था। शेखावत ने कहा, पृथ्वी पर जीवन के लिए जल अहम है। करीब एक अरब आबादी के पास पानी नहीं है और 2.7 अरब लोग हर साल कम से कम एक महीने पानी की कमी का सामना करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, दुनिया की 17.7 प्रतिशत आबादी भारत में है जिसके मद्देनजर 2030 तक पानी की मांग इसकी उपलब्धता के मुकाबले दो गुना बढ़ जाएगी। इसलिए हमें सबसे कमजोर वर्गों तक पानी पहुंचाने की जरूरत है।