{"_id":"5e9889d08ebc3e77b463c4fd","slug":"india-returned-woman-tests-positive-of-coronavirus-in-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका- भारत से लौटी महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका- भारत से लौटी महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Thu, 16 Apr 2020 10:07 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका की महिला कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
हाल में तीर्थयात्रा के लिए भारत की यात्रा करने वाली एक महिला श्रीलंका में पृथक केंद्रों के बाहर कोरोना वायरस का पहला मामला बन गई है। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। कोविड-19 फैलने के बाद से श्रीलंका में 40 केंद्रों में विदेशियों सहित 3500 से अधिक लोग पृथकवास में रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच अभी मुख्यत: पृथक केंद्रों में रह रहे लोगों की हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री पवित्र वन्नियाराची ने कहा कि एक महिला भारत की तीर्थयात्रा पर गई थी और कुछ दिनों पहले ही लौटी थी और पृथक केंद्र के बाहर वह पहला कोविड-19 संक्रमित मामला है।
विज्ञापन
वन्नियाराची ने कहा कि अपने पृथक केंद्र के बाहर वह एकमात्रा कोरोना वायरस संक्रमित मरीज है। अन्य सभी मामले पृथक केंद्र के हैं।
श्रीलंका में अभी तक कोरोना वायरस के 268 मामले हैं जिनमें से सात की मौत हो चुकी है।