फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India refutes reports in Indonesia of fighter jets loss in Operation Sindoor

Indonesia: 'ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान की रिपोर्ट गलत'; इंडोनेशिया में दूतावास का बयान

Mon, 30 Jun 2025 01:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 01:31 AM IST
सार

भारत ने इंडोनेशिया में एक सेमिनार के दौरान अपने रक्षा अताशे की प्रेजेंटेशन को लेकर फैली उन रिपोर्टों का खंडन किया है। इंडोनेशिया में भारतीय दूतवासा ने कहा कि मीडिया में जो बातें कही गई हैं, वे गलत ढंग से पेश की गई हैं और बातों को संदर्भ से हटाकर बताया गया है। 

विज्ञापन
India refutes reports in Indonesia of fighter jets loss in Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारत ने इंडोनेशिया में एक सेमिनार के दौरान अपने रक्षा अताशे की प्रेजेंटेशन को लेकर फैली उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने अपने कुछ लड़ाकू विमान खो दिए थे। भारत ने रिपोर्टों को संदर्भ से बाहर बताया और कहा कि प्रेजेंटेशन को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। 

विज्ञापन


इंडोनेशिया में भारतीय दूतवासा ने रविवार को एक बयान में कहा कि मीडिया में जो बातें कही गई हैं, वे गलत ढंग से पेश की गई हैं और बातों को संदर्भ से हटाकर बताया गया है। दूतावास ने कहा, 'हमने इंडोनेशिया में एक सेमिनार के दौरान दिए गए रक्षा अताशे के प्रेजेंटेशन के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। इसमें कही गई बातें संदर्भ से हटाकर पेश की गई हैं और रक्षा अताशे के प्रेजेंटेशन के उद्देश्य को गलत तरीके से दिखाया गया है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-PAK Trade: भारत की सख्ती का असर, पाकिस्तानी सामान ले जाने वाले जहाजों पर रोक से आसमान पर पहुंची कीमतें
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था
दूतावास ने यह भी बताया कि उस प्रेजेंटेशन का मुख्य उद्देश्य यह समझाना था कि भारतीय सशस्त्र बल हमारे पड़ोस के कुछ अन्य देशों के मुकाबले राजनीतिक नेतृत्व के अधीन काम करते हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था और भारत की कार्रवाई उत्तेजक या आक्रामक नहीं थी। 


ऑपरेशन के शुरुआती चरण में कुछ नुकसान उठाना पड़ा
एक रिपोर्ट के अनुसार, मई की शुरुआत में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने एक इंटरव्यू में माना था कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरण में कुछ नुकसान हुआ था, लेकिन इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी ठिकानों पर हमला कर मजबूती से जवाब दिया। जनरल चौहान ने कहा, '7 मई और शुरुआती कुछ दिनों में हमें कुछ नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन ये नुकसान बहुत बड़े नहीं थे। इसके बाद हमने अपनी रणनीति बदली और 7, 8 और 10 मई को पाकिस्तान के अंदर उनके ठिकानों पर हमला किया। हमने उनकी सुरक्षा को भेदते हुए सटीक हमले किए।'

ये भी पढ़ें: US: आज अमेरिका दौरे पर जयशंकर, मार्को रुबियो के निमंत्रण पर क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

पाकिस्तान को पीछे हटने के लिए किया मजबूर
सीडीएस के बयान का हवाला देते हुए रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ढाचों जैसे- रडार सिस्टम, कंट्रोल यूनिट्स और एयरबेस को निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने यह प्रदर्शित किया कि बड़े स्तर पर आतंकवाद विरोधी अभियान, यहां तक कि परमाणु हथियार संपन्न दुश्मन के खिलाफ भी, बिना युद्ध भड़काए संयम और सटीकता के साथ कार्रवाई की जा सकती है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed