फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India re elected to International Maritime Organisation Council with highest number of Votes

UK: अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन में एक बार फिर अधिक मतों के साथ चयनित हुआ भारत, उच्चायुक्त ने जताई खुशी

Sat, 02 Dec 2023 02:44 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Dec 2023 02:44 AM IST
सार

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि वोटिंग वैश्विक समुद्री संचालन में भारत के विविध योगदान को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चुनाव के बाद दोरईस्वामी ने बताया कि भारत को समुद्री क्षेत्र में सेवा जारी रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एक बार फिर चुन लिया है।

विज्ञापन
India re elected to International Maritime Organisation Council with highest number of Votes
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी - फोटो : Social Media

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद में एक बार फिर भारत को सबसे अधिक समर्थन के लिए चुन लिया गया।  भारत का चुनाव ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सबसे बड़ी रुचि वाले 10 राज्यों की श्रेणी में होता है।

विज्ञापन

उच्चायुक्त ने जताई खुशी
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि वोटिंग वैश्विक समुद्री संचालन में भारत के विविध योगदान को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चुनाव के बाद दोरईस्वामी ने बताया कि भारत को समुद्री क्षेत्र में सेवा जारी रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एक बार फिर चुन लिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन से हम बेहद खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज लंदन में आईएमओ काउंसिल के लिए सबसे अधिक संख्या के साथ हमारा हमारा एक बार फिर निर्वाचन हुआ। यह भारत की निरंतरता, गौरवशाली औऱ अटूट रिकॉर्ड को दर्शाता है। यह हमारी सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है। 

विज्ञापन

अब जानिए बैठक के बारे में
बता दें, आईएमओ समुद्री क्षेत्र की देखरेख करने वाली प्रमुख संस्था है। यह बदले में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, परिवहन और सभी समुद्री गतिविधियों को रेखांकित करती है। बैठक आईएमओ की 33वीं असेंबली की बैठक 27 नवंबर से छह दिसंबर के बीच लंदन में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed