फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India planing to open Siachen for tourism but Pakistan rejects

सियाचिन को पर्यटकों के लिए खोलने की भारत की योजना से पाकिस्तान को लगी मिर्ची

Thu, 21 Nov 2019 05:06 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अमित कुमार Updated Thu, 21 Nov 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
India planing to open Siachen for tourism but Pakistan rejects
सियाचिन - फोटो : PTI

दुनिया के सबसे ऊंचे जंग के मैदान सियाचिन को भारत पर्यटकों के लिए खोलना चाहता है। मगर पाकिस्तान इस योजना को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। करीब 19 हजार फीट पर मौजूद सियाचिन को पर्यटकों के लिए खोलने की योजना को पाकिस्तान ने गुरुवार को नकार दिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'भारत ने जबरन सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जा किया हुआ है और यह एक विवादित क्षेत्र है। आखिर भारत इसे पर्यटकों के लिए कैसे खोल सकता है?' 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले महीने 21 अक्तूबर को कहा था कि केंद्र सरकार ने सियाचिन बेस कैंप से कुमार पोस्ट तक के पूरे क्षेत्र को पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला किया है। फैजल ने कहा कि पाकिस्तान को इस मामले में भारत की ओर से कुछ अच्छे या सकारात्मक की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के बाद श्रद्धालुओं के यहां आने पर भी रोड़े अटकाए। फैजल ने कहा कि 5000 लोगों को करतारपुर आने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वास्तविक संख्या इससे काफी कम रहीं। 


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसी महीने नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसके बाद से भारतीय नागरिक भी यहां स्थित गुरुद्वारे में दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह कॉरिडोर गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान के गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से जोड़ता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed