India Pakistan Ceasefire: ट्रंप के बयान के बाद खुलकर पाकिस्तान के समर्थन में आया चीन, वांग यी ने डार से की बात
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक बातचीत के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी को उभरते क्षेत्रीय हालात से अवगत कराया। वांग यी ने पाकिस्तान के संयम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिम्मेदाराना रुख की सराहना की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने की बात कही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम का एलान किया। इसके बाद चीन पाकिस्तान के समर्थन में उतर आया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को पाकिस्तान के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोन पर बात की। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक बातचीत के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी को उभरते क्षेत्रीय हालात से अवगत कराया। वांग यी ने पाकिस्तान के संयम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिम्मेदाराना रुख की सराहना की। विदेश कार्यालय ने कहा कि उन्होंने पुष्टि की कि चीन, पाकिस्तान के रणनीतिक सहयोगी साझेदार और दृढ़ मित्र के रूप में, उसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता को बनाए रखने में पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
ये भी पढ़ें: नहीं मान रहा पाकिस्तान, 22 जगहों पर मुंह की खाई, अब फिर कर दी हिमाकत
इसके अलावा इशाक डार ने संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से भी बात की। उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम समझौते का स्वागत किया। इसके साथ ही डार ने तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान से भी बात की और उन्हें क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
ट्रंप ने कही थी संघर्ष विराम की बात
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि रात में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं! इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"
ये भी पढ़ें: दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू; पाकिस्तान ने लगाई गुहार, फिर तैयार हुआ भारत
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि भारत-पाकिस्तान के बीच गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के मुद्दे पर दोनों देशों ने ही सीधे तौर पर प्रयास किए। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शनिवार दोपहर को बातचीत की पहल की। इसके बाद चर्चा हुई और आपसी समझ बनाई गई। फिलहाल किसी और मुद्दे पर बातचीत का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
मार्को रूबियो ने भी की थी दोनों देशों से बात
वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रुबियो ने लिखा, पिछले 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल संघर्षविराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.