फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Pakistan Bilateral Pacts From Nehru liaquat pact to Nuclear Installation Indus Water Treaty Shimla Pact

India vs Pakistan: भारत से कौन-कौन से समझौतों को तोड़ने की गीदड़भभकी दे रहा पाकिस्तान, इसका क्या और कितना असर?

Sat, 26 Apr 2025 01:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 26 Apr 2025 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कितने द्विपक्षीय समझौते हुए हैं? ये समझौते किस-किस बात को लेकर हुए हैं? इनके मायने क्या हैं? अगर यह समझौते टूटते हैं तो इनका क्या असर हो सकता है? आइये जानते हैं...
loader
India Pakistan Bilateral Pacts From Nehru liaquat pact to Nuclear Installation Indus Water Treaty Shimla Pact
भारत बनाम पाकिस्तान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को खत्म करने का एलान कर दिया है। इसके अलावा राजनयिक स्तर पर भी कई बड़े एलान हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने भी दबाव में आते हुए भारत के साथ शिमला, कराची समझौते समेत अलग-अलग द्विपक्षीय समझौतों को तोड़ने की धमकी दी है। 


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कितने द्विपक्षीय समझौते हुए हैं? ये समझौते किस-किस बात को लेकर हुए हैं? इनके मायने क्या हैं? अगर यह समझौते टूटते हैं तो इनका क्या असर हो सकता है? आइये जानते हैं...

सिंधु जल समझौता

कब हुआ?
19 सितंबर 1960

किस बारे में?
  • भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर 19 सितंबर 1960 को कराची में हस्ताक्षर हुए थे। समझौता सिंधु नदी और इसकी सहायक नदियों के पानी के इस्तेमाल को लेकर हुआ था। 
  • विश्व बैंक की तरफ से पहल के बाद समझौते करने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच अलग-अलग स्तर पर 9 साल तक बात चली थी। भारत की तरफ से प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान की तरफ से राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • सिंधु जल समझौते पर रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान में जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। पाकिस्तान की 80 फीसदी खेती योग्य भूमि सिंधु नदी प्रणाली के पानी पर निर्भर है। पानी रोके जाने के बाद अन्न संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। सिंधु और उसकी सहायक नदियों पर पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची, लाहौर, मुल्तान निर्भर हैं। 
Indus Water Treaty: सिंध के पानी पर अब सिर्फ भारत का अधिकार, पाकिस्तान के लिए यह कितना बड़ा झटका, अब आगे क्या?

धार्मिक तीर्थस्थलों के दौरे को लेकर समझौता

कब हुआ?
सितंबर 1974 

किस बारे में?
  • भारत और पाकिस्तान में मौजूद अलग-अलग धर्मस्थलों में पर्यटकों को आवाजाही की सहूलियत देने के लिए समझौता हुआ। पाकिस्तान की 15 जगहें और भारत की पांच जगहें 2018 तक इस समझौते के अंतर्गत रहीं। 

  • इनमें भारत से अजमेर शरीफ दरगाह, निजामुद्दीन दरगाह, अमीर खुसरो का मकबरा सबसे ज्यादा पर्यटन वाला स्थल रहा है। वहीं, पाकिस्तान में शादानी दरबार, ननकाना साहिब स्थित गुरुद्वारा और पंज साहिब गुरुद्वारा शामिल है। 
  • इसके तहत हर साल धार्मिक त्योहारों के दौरान 3000 सिख तीर्थयात्री को पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलती है।

हवाई सीमा के उल्लंघन से जुड़ा समझौता

कब हुआ?
6 अप्रैल 1991

किस बारे में?
  • भारत और पाकिस्तान के बीच यह समझौता नई दिल्ली में हुआ था। इसका लक्ष्य पड़ोसी देशों के बीच गलती या अनैच्छिक तरीके से हवाई सीमा के उल्लंघन की घटनाओं को कम करना है। इसके तहत सैन्य एयरक्राफ्ट्स के दोनों देशों की सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में उड़ान भरने पर मनाही है। 
  • भारत-पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट एक-दूसरे की जल सीमा में भी बिना इजाजत के उड़ान नहीं भर सकते। हालांकि, इस समझौते का दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा उल्लंघन हुआ है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत की नागरिक उड़ानों के लिए अपनी हवाई सीमा बंद कर ली।

बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को लेकर समझौता

कब हुआ?
अक्तूबर 2005

किस बारे में?
  • भारत-पाकिस्तान के बीच यह समझौता अक्तूबर 2005 में हुआ था। इसके तहत दोनों देशों को किसी बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से कम से कम तीन दिन पहले ऐसे टेस्ट की जानकारी देनी होगी। फिर चाहे वह जमीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल हो या समुद्री क्षेत्र से। 
  • इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे की सीमा से 40 किलोमीटर दूर पर लॉन्च साइट नहीं बना सकते। इसके अलावा इनका प्रभावी क्षेत्र भी सीमा से 75 किलोमीटर के दायरे में नहीं होना चाहिए। यह समझौता अब तक कायम रहा है। 

एलओसी पर संघर्षविराम का समझौता

कब हुआ?
नवंबर 2003

किस बारे में?
पाकिस्तान और भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल (नियंत्रण रेखा) पर संघर्षविराम को लेकर समझौता किया। हालांकि, पाकिस्तान ने समय-समय पर भारत के साथ इस समझौते का उल्लंघन किया है। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान की इन नापाक कोशिशों का मुहंतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed