फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Pakistan appears to be expanding its nuclear arsenal China making missiles for Atomic payload claims SIPRI news in hindi

SIPRI Report: परमाणु हथियार बढ़ाने की जगह इनसे जुड़े हथियार बढ़ा रहे भारत-पाकिस्तान, चीन की तैयारी सबसे तेज, रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 13 Jun 2022 06:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 13 Jun 2022 06:51 PM IST
सार

सिप्री ने अपनी रिपोर्ट में चीन के परमाणु हथियारों को लेकर भी नया खुलासा किया है। इसमें कहा गया है कि ड्रैगन अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ाने की पूरी तैयारी में है। 

विज्ञापन
India Pakistan appears to be expanding its nuclear arsenal China making missiles for Atomic payload claims SIPRI news in hindi
SIPRI की रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दुनियाभर में परमाणु हथियारों की जंग तेज होती जा रही है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) की हालिया रिपोर्ट में एशिया में परमाणु शक्ति से संपन्न तीन देशों के न्यूक्लियर हथियारों के बारे में जानकारी दी गई है। वैश्विक स्तर पर हथियारों की खरीद-बिक्री पर निगरानी रखने वाली इस संस्था के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान और चीन ने बीते एक साल में अपने परमाणु हथियार के जखीरे में खास बढ़ोतरी नहीं की है, बल्कि इनको लॉन्च करने से जुड़े हथियारों का उत्पादन बढ़ाया है। 
विज्ञापन


सिप्री का दावा है कि जनवरी 2022 तक भारत के पास कुल 160 परमाणु हथियार थे और फिलहाल उसने हथियारों को बढ़ाना जारी रखा है। इसी तरह पाकिस्तान भी अपने परमाणु हथियारों को बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। 
विज्ञापन


हालांकि, थिंक टैंक ने जनवरी 2021 और जनवरी 2022 में दोनों देशों के पास मौजूद परमाणु हथियारों की जो तुलना की है, उसके मुताबिक जहां पाकिस्तान के पास पिछले साल की तरह ही इस साल भी 165 परमाणु हथियार मौजूद हैं, वहीं भारत ने अपने न्यूक्लियर हथियार के जखीरे में मामूली बढ़ोतरी की है। जनवरी 2021 में भारत के पास 156 परमाणु हथियार थे। जनवरी 2022 में इनका आंकड़ा बढ़कर 160 पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिप्री ने अपनी रिपोर्ट में चीन के परमाणु हथियारों को लेकर भी नया खुलासा किया है। इसमें कहा गया है कि ड्रैगन अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ाने की पूरी तैयारी में है। थिंक टैंक ने सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से दावा किया है कि चीन इस वक्त मिसाइल में लॉन्च कर सकने लायक 300 परमाणु पेलोड का निर्माण कर रहा है। हालांकि, सिप्री ने यह भी बताया कि चीन के पास जनवरी 2021 और जनवरी 2022 में भी परमाणु हथियारों की संख्या 350 ही रही। 

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के परमाणु हथियारों की संख्या भले ही न बढ़ी हो, लेकिन उसके इस्तेमाल लायक वॉरहेड्स का आंकड़ा बढ़ा है। इसकी वजह यह है कि चीन ने पिछले एक साल में परमाणु क्षमता के साथ लॉन्च होने वाले हथियारों की संख्या में वृद्धि की है। 

इसी के साथ भारत और पाकिस्तान भी अपने परमाणु हथियार के जखीरे को बढ़ाने के साथ न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत अपने परमाणु हथियारों का आधिकारिक डेटा शेयर नहीं करता। 


मौजूदा समय में दुनिया में नौ देश ऐसे हैं, जिनके पास परमाणु हथियार होने की जानकारी है। इनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed