फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India origin Taxi driver gave Meghan and Harry a ride as they were ‘chased’ speaks out

US: पैपराजी से डरे प्रिंस हैरी-मेगन तो भारतीय मूल के ड्राइवर ने सही-सलामत निकाला, खुद बताई पूरी घटना की सच्चाई

Thu, 18 May 2023 08:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 08:50 AM IST
सार

37 वर्षीय सिंह बचपन में ही भारत से अमेरिका आ गए थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात करीब 11 बजे न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग के ईस्ट 67वीं स्ट्रीट से कपल और मेघन की मां को कैब में बिठाया। इस दौरान वह डरे हुए लग रहे थे।

विज्ञापन
India origin Taxi driver gave Meghan and Harry a ride as they were ‘chased’ speaks out
प्रिंस हैरी-मेगन को भारतीय मूल के ड्राइवर ने बचाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल का पैपराजी ने मंगलवार रात न्यूयॉर्क में खतरनाक तरीके से पीछा किया गया। डरे दंपति ने पैपराजी से बचने के लिए एक भारतीय मूल के ड्राइवर की कैब का सहारा लिया। हालांकि, पैपराजी फिर भी नहीं माने और लगातार उनका पीछे करते रहे, ऐसे में यह यात्रा करीब 10 मिनट तक ही चली। 

विज्ञापन

भारतीय मूल के ड्राइवर सुखचरन सिंह ने बताया कि वह पीली कैब चलाते हैं। 37 वर्षीय सिंह बचपन में ही भारत से अमेरिका आ गए थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात करीब 11 बजे न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग के ईस्ट 67वीं स्ट्रीट से कपल और मेघन की मां को कैब में बिठाया। इस दौरान वह डरे हुए लग रहे थे। सिंह ने बताया कि वह थोड़ी ही दूर निकले थे कि दो वाहन उनका पीछे करने लग गए। 

विज्ञापन


खतरनाक तरीके से पीछे करने वाली बात से इनकार
ड्राइवर ने कहा कि वह लगातार हमारा पीछा कर रहे थे। एक कचरा ट्रक हमारे सामने आ गया, जिससे रुकना पड़ा और वे वाहन हमारे पास आ गए। उन्होंने तस्वीरें लीं और वीडियो बनाई। सिंह ने कहा कि पैपराजी को देखकर सुरक्षा गार्ड घबरा गए थे। वह नहीं चाहते थे कि और लोगों को भी उनकी लोकेशन के बारे में पता लगे। इसलिए उन्होंने तुरंत उसे वापस थाने लौटने को कहा। वह तुरंत वापस उन्हें पिकअप प्वाइंट पर छोड़ आए। सिंह ने कहा कि कपल और गार्ड की बात से लग रहा था कि पैपराजी उनका बहुत समय से पीछा कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह ने पैपराजी द्वारा खतरनाक तरीके से पीछे करने वाली बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि करीब 10 मिनट तक प्रिंस और उनकी पत्नी मेरी कैब में थे। इस दौरान मुझे नहीं लगा कि कोई खतरा था। हालांकि, वे लोग घबराए हुए थे शायद उनका पूरे दिन से पीछा किया जा रहा था। लेकिन इस दौरान सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। 


न्यूयॉर्क में डरने का कोई कारण नहीं

ड्राइवर ने कहा कि हो सकता है कि उनकी कैब में बैठने से पहले कुछ हुआ हो। लेकिन, 10 मिनट की यात्रा के दौरान मुझे ऐसा कुछ नहीं लगा। घटना को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क शहर सबसे सुरक्षित जगह है। हर कोने पर पुलिस है। न्यूयॉर्क में डरने का कोई कारण नहीं है। सिंह ने कहा कि पैपराजी बिल्कुल भी आक्रामक नहीं थे। उन्होंने अपनी दूरी बनाए रखी थी। बस इतना कि वे लगातार हमारे पीछे आ रहे थे। 

न्यूयॉर्क में पुरस्कार समारोह में शामिल

यह घटना ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स के न्यूयॉर्क में एक पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार को हुई थी। दरअसल, प्रिंस हैरी ने मेगन और उनकी मां डोरिया रैगलैंड के साथ फाउंडेशन वीमेन ऑफ विजन अवार्ड्स में भाग लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed