{"_id":"5ef898c4ec834416d760ac6a","slug":"india-nepal-tension-kp-sharma-oli-says-india-is-plotting-to-remove-me-as-pm-of-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में नेपाली पीएम ओली की कुर्सी, इशारों में बोले- इसके पीछे भारत की साजिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खतरे में नेपाली पीएम ओली की कुर्सी, इशारों में बोले- इसके पीछे भारत की साजिश
Sun, 28 Jun 2020 06:49 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Nepal PM KP Sharma Oli
- फोटो : Social Media
भारत से सीमा विवादों में उलझे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी पर सियासी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एक तरफ जहां उन्हें पद से हटाने के लिए सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर घमासान मचा हैं। वहीं, दूसरी ओर देश की जनता सरकार के खिलाफ गुस्से में हैं। इन मामलों पर परदा डालने के लिए पीएम ओली अब उग्र राष्ट्रवाद का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी में मचे घमासान को लेकर इशारों में ही भारत पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक दूतावास मेरी सरकार के खिलाफ होटल में साजिश रच रहा है।
विज्ञापन
मदन भंडारी की 69 वीं जयंती के अवसर पर पीएम ओली ने कहा 'भले ही उन्हें कुर्सी से हटाने का खेल शुरू है, लेकिन यह संभव नहीं होगा। पीएम ओली ने दावा किया था कि काठमांडू के एक होटल में उन्हें हटाने के लिए बैठकें की जा रही है और इसमें एक दूतावास भी सक्रिय है। मालूम हो कि ओली का इशारा भारत की तरफ हैं।
विज्ञापन
ओली ने कहा कि भारतीय जमीन को नेपाली नक्शे में दिखाने वाले संविधान संशोधन के बाद से उनके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल की राष्ट्रीयता कमजोर नहीं है। किसी ने यह नहीं सोचा था कि नक्शे को छापने के लिए किसी प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए साजिशें रची जाएंगी।
विज्ञापन
टूट की कगार पर पहुंची सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी चेयरमैन पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने पीएम ओली की आलोचना के बाद उनसे अब इस्तीफे की मांग की है। पार्टी के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में अधिकतर सदस्यों ने पीएम ओली से इस्तीफे की मांग की है। वहीं, ओली ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के ऊपर बैठक के दौरान जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।प्रचंड ने ओली को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पीएम ने इस्तीफा नहीं दिया तो वह पार्टी को तोड़ देंगे।