{"_id":"65a47af9ec5aea4071031046","slug":"india-nepal-strengthen-economic-relations-both-countries-expressed-commitment-in-meeting-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: आर्थिक संबंध मजबूत करेंगे भारत-नेपाल, दोनों देशों ने अंतर-सरकारी उप-समिति की बैठक में जताई प्रतिबद्धता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: आर्थिक संबंध मजबूत करेंगे भारत-नेपाल, दोनों देशों ने अंतर-सरकारी उप-समिति की बैठक में जताई प्रतिबद्धता
Mon, 15 Jan 2024 05:53 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 05:53 AM IST
सार
भारत, नेपाल का प्रमुख व्यापार व निवेश भागीदार है। व्यापार, पारगमन व सहयोग संबंधी भारत-नेपाल अंतर-सरकारी उप-समिति की 12-13 जनवरी तक काठमांडो में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने औषधीय व आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए पारस्परिक बाजार पहुंच पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
india nepal flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और नेपाल के अधिकारियों ने आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों ने सीमा पार निर्बाध संपर्क सुविधा और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय पहल लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।
भारत, नेपाल का प्रमुख व्यापार व निवेश भागीदार है। व्यापार, पारगमन व सहयोग संबंधी भारत-नेपाल अंतर-सरकारी उप-समिति की 12-13 जनवरी तक काठमांडो में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने औषधीय व आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए पारस्परिक बाजार पहुंच पर भी चर्चा की।
एफडीआई के प्रोत्साहन पर जोर
भारत ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को प्रोत्साहित करने के लिए पेरिस संधि के प्रावधानों के तहत बौद्धिक संपदा अधिकार व्यवस्था की जरूरत पर बल डाला। बैठक में एकीकृत जांच चौकियों तथा रेलवे लिंक के निर्माण पर भी चर्चा हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव विपुल बंसल ने किया, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों व काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।