फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Morocco ink defence pact; agree on roadmap to expand cooperation in maritime security counter-terrorism

India-Morocco: भारत-मोरक्को में रक्षा समझौते; समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग पर रोडमैप हुआ तय

Tue, 23 Sep 2025 12:57 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रबात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रबात Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 23 Sep 2025 12:57 AM IST
सार

दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त युद्धाभ्यास, रक्षा उद्योग में सहयोग और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में संस्थागत ढांचा तैयार करने पर साथ काम करेंगे पर सहमति बनी। वहीं, रक्षा मंत्रालय के इस वार्ता के बारे में जाकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने भारत और मोरक्को की पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने के साझा संकल्प को दर्शाया।
 

विज्ञापन
India-Morocco ink defence pact; agree on roadmap to expand cooperation in maritime security counter-terrorism
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके मोरक्कन समकक्ष अब्देल्टिफ लौडिई के बीच हुई बातचीत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत और मोरक्को ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके मोरक्कन समकक्ष अब्देल्टिफ लौडिई के बीच हुई बातचीत के बाद सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी अभियान, समुद्री सुरक्षा, साइबर डिफेंस और शांति स्थापना अभियानों में सहयोग के लिए व्यापक रोडमैप पर सहमति जताई। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक संस्थागत ढांचा तैयार होगा। इसमें आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और औद्योगिक संबंध भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देल्टिफ लौडिई के साथ मेरी बहुत अच्छी और उपयोगी बैठक हुई। हमने रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पिछले कुछ वर्षों में भारत और मोरक्को के संबंध उल्लेखनीय रूप से मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद विरोधी प्रयासों, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


कई अहम समझौतों पर बनी बात
इस समझौते से दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त युद्धाभ्यास, रक्षा उद्योग में सहयोग और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में संस्थागत ढांचा तैयार करने पर साथ काम करेंगे पर सहमति बनी। वहीं, रक्षा मंत्रालय के इस वार्ता के बारे में जाकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने भारत और मोरक्को की पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने के साझा संकल्प को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राबात स्थित भारतीय दूतावास गठित किया जाएगा नया रक्षा प्रकोष्ठ 
वार्ता के दौरान राजनाथ सिंह ने राबात स्थित भारतीय दूतावास में एक नए रक्षा प्रकोष्ठ के गठन की भी घोषणा की। उन्होंने मोरक्को को भारतीय रक्षा उद्योग की परिपक्व क्षमताओं, खासकर ड्रोन और काउंटर-ड्रोन तकनीकों के बारे में आश्वस्त किया।


मोरक्कन समकक्ष अब्देल्टिफ लौडिई को राजनाथ सिंह ने दिया भारत आने का न्योता
दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और हिंद महासागर व अटलांटिक कॉरिडोर की सामरिक अहमियत को देखते हुए समुद्री सुरक्षा में निकट समन्वय का स्वागत किया। वहीं, राजनाथ सिंह ने मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देल्टिफ लौडिई को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।  बता दें कि राजनाथ सिंह की मोरक्को यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस देश की पहली यात्रा है। 2015 में भारत में मोरक्को के किंग मोहम्मद छठे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद दोनों देशों के संबंधों में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed