{"_id":"68f12eae0543660fdd0a2243","slug":"india-kazakhstan-ajit-doval-meets-kazakh-security-chief-in-bishkek-discusses-terrorism-security-cooperation-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Kazakhstan: बिश्केक में अजीत डोभाल की कजाख सुरक्षा प्रमुख से मुलाकात, आतंकवाद-सुरक्षा सहयोग पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Kazakhstan: बिश्केक में अजीत डोभाल की कजाख सुरक्षा प्रमुख से मुलाकात, आतंकवाद-सुरक्षा सहयोग पर चर्चा
Thu, 16 Oct 2025 11:13 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:13 PM IST
सार
किर्गिस्तान दौरे पर गए एनएसए अजीत डोभाल ने गुरुवार को बिश्केक में कजाखिस्तान की सुरक्षा परिषद के सचिव गिजात नौरदौलेतोव से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने आतंकवाद, कट्टरपंथ, नशा तस्करी और उग्रवाद जैसी साझा चुनौतियों पर चर्चा की और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
कजाकिस्तान की सुरक्षा परिषद के सचिव गिजात नौरदौलेतोव और अजीत डोभाल
- फोटो : एक्स@ANI
विस्तार
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल इन दिनों किर्गिस्तान के दौरे पर हैं। जहां गुरुवार 16 अक्तूबर को उन्होंने राजधानी बिश्केक में कजाकिस्तान की सुरक्षा परिषद के सचिव गिजात नौरदौलेतोव से मुलाकात की। इस बात की जानकारी बिश्केक स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी।
विज्ञापन
दूतावास ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कजाकिस्तान के बीच सुरक्षा सहयोग की समीक्षा की और आतंकवाद, कट्टरपंथ, नशा तस्करी और उग्रवाद जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा की। इसके अलावा, क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर भी विचार-विमर्श हुआ और दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय सुरक्षा मंचों में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
(खबर अपडेट की जा रही है)