फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "India is going to be front row at the world's transformation": French President Macron

भारत में बिताए पलों को मैक्रों ने किया साझा: कहा- अधिक निवेश करेगा फ्रांस, पीएम मोदी ने ऐसे कहा धन्यवाद

Mon, 05 Feb 2024 12:03 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Feb 2024 12:03 AM IST
सार

France: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर अपने भारत दौरे का वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका देश भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करेगा। 

विज्ञापन
"India is going to be front row at the world's transformation": French President Macron
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter/@EmmanuelMacron

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उनके हालिया भारत दौरे की झलकियां दिखाई गई हैं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका देश भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करना चाहता है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली आए थे और वह 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

मैक्रों ने कहा कि विश्व में बदलाव की पहली पंक्ति में भारत आने वाला है। उन्होंने 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, भारत जैसे देश के पास लोकतांत्रिक शक्ति, जनसांख्यिकी, आर्थिक और तकनीकी शक्ति है, जिससे वह दुनिया में बदलाव की पहली पंक्ति में होगा। 

यह हमेशा हमारी यादों में रहेगा: मैक्रों
वीडियो कैप्शन में मैक्रों ने लिखा, 'भारत के असाधारण दौरे पर एक नजर'। चाय पीना हमारे लिए एक आदत है। उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे थे। मैक्रों ने कहा, हम इस तरह के एक महत्वपूर्ण और अनोखे दिन का हिस्सा बनने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे थे। यह हमेशा हमारी यादों में रहेगा। दोनों देशों के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं। दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। 

विज्ञापन

हम और भी बहुत कुछ कर सकते हैं
उन्होंने कहा, "बीते कुछ वर्षों के दौरान हमने आपके देश के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारियों को बढ़ाया है। हम निश्चित रूप से भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहते हैं। भले ही हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन हम और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। अब तक सबकुछ अच्छा है।उन्होंने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि 2030 तक फ्रांस में तीस हजार छात्र भारत से आएं।" 

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। परेड में भारतीय बलों के साथ फ्रांसीसी टुकड़ी ने भी मार्च किया था। राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से आयोजित भोज में गर्मजोशी से उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए मैक्रों ने आभार जताया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था-फ्रांस और भारत की दोस्ती जिंदाबाद। मैक्रो ने कहा था कि दोनों देशों के बीच तालमेल अद्वितीय है और समय और साझा मूल्यों से परे है। 

पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
मैक्रों के पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैक्रों की भारत यात्रा और गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से निश्चित तौर पर भारत-फ्रांस की दोस्ती को बढ़ावा मिलेगा। पीएम ने मैक्रों के पोस्ट को टैग करते हुए कहा कि भारत में आपका होना सम्मान की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed