फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India hope that Syrian conflict Peaceful solution will come through negotiation

दशकों से चल रहे सीरियाई संघर्ष का व्यापक और शांतिपूर्ण समाधान निकलने की उम्मीद : भारत

Sat, 05 Sep 2020 06:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Sep 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
India hope that Syrian conflict Peaceful solution will come through negotiation
वी मुरलीधरन - फोटो : ani

भारत ने सीरिया से कहा है कि उसे उम्मीद है कि दशकों से उसके यहां चल रहे संघर्ष का सीरिया के नेतृत्व और सीरिया के स्वामित्व वाली बातचीत के जरिए व्यापक और शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा और इसमें सभी पक्ष शामिल होंगे।

विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने सीरिया के विदेश मामलों के उपमंत्री फैसल मेकदाद के साथ बातचीत में यह आशा जताई। दोनों नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता की।    
विज्ञापन



विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को हुई वर्चुअल बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा और आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा बनाने का अवसर मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरलीधरन ने मेकदाद से बातचीत के दौरान कहा कि सीरियाई संघर्ष का हल देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता तथा एकता बनाए रखते हुए लोगों की वैध आकांक्षाओं के अनुरूप होगा। पिछले नौ सालों से चल रहे संघर्ष में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

सीरियाई मंत्री ने कोरोना महामारी से जंग में मदद के लिए भारत द्वारा जुलाई 2020 में दी गई 10 मीट्रिक टन दवा और सीरियाई छात्रों को स्कॉलरशिप मुहैया कराने के लिए धन्यवाद दिया।

साथ ही मंत्रालय ने बयान में कहा कि जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की साझेदारी से इस साल जनवरी में दमिश्क में विदेश मंत्रालय ने कृत्रिम अंग लगाने के लिए कैंप का आयोजन किया था और इसमें 483 सीरियाई नागरिकों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए।


2011 में संघर्ष की शुरुआत के बाद से भारत ने सीरिया की मानवीय सहायता के तौर पर 87,76,27,200 (12 मिलियन डॉलर) रुपये प्रदान किए। साथ ही भारत ने एक बायोटेक पार्क और आईटी सेंटर भी स्थापित किया। इसके अलावा स्टील और ऊर्जा सेक्टरों के प्रोजेक्ट के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट के तौर पर 1938.15 करोड़ रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed