फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India gives two modern trains to Nepal, will start from mid December

भारत ने नेपाल को दी दो आधुनिक ट्रेनें, देखने के लिए हजारों लोग हुए जमा

Sun, 20 Sep 2020 03:29 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 20 Sep 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
India gives two modern trains to Nepal, will start from mid December
भारत ने दी नेपाल को मॉडर्न ट्रेन - फोटो : ANI

भारत ने नेपाल को दो आधुनिक रेलगाड़ियां सौंपी हैं, जो दिसंबर के मध्य से बिहार के जयनगर और धनुषा जिले के कुर्था के बीच चलेंगी। इस हिमालयी राष्ट्र में यह पहली बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) की रेल सेवा होगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कोंकण रेलवे ने शुक्रवार को जयनगर-कुर्था बड़ी लाइन के लिए नेपाल रेलवे को दो आधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डीएमयूसी) रेलगाड़ियों को सौंपा। इन ट्रेनों का निर्माण एकीकृत रेल डिब्बा कारखाना, चेन्नई द्वारा आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम एसी-एसी प्रणोदन तकनीक के जरिये किया गया है। शुक्रवार को भारत से रेलगाड़ियों के नेपाल में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर भारतीय तकनीशियनों और नेपाल रेलवे कर्मचारियों का स्वागत किया गया। कोरोना वायरस महामारी के बावजूद नई रेलगाड़ियों को देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए।

विज्ञापन


नेपाल में कोविड-19 के 60,000 से अधिक मामले हैं, जबकि 390 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय दूतावास के सूत्रों के अनुसार, कुर्था से जयनगर तक का ट्रेन परिचालन दोनों देशों के नागरिकों को लाभान्वित करेगा, जो 35 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगा। नेपाल रेलवे कंपनी के महानिदेशक गुरु भट्टाराई के अनुसार, बड़ी लाइन की पटरियों पर नई ट्रेनों का ट्रायल परिचालन शुक्रवार से शुरू हुआ, जिसका निर्माण पिछले साल पूरा हो गया था।

हालांकि वरिष्ठ संभागीय अभियंता देवेंद्र शाह के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के कारण सीमा के जल्द खुलने की संभावना नहीं है, इसलिए ट्रेन सेवाएं तुरंत शुरू नहीं होंगी और ट्रेनों को रखरखाव और सुरक्षा के लिए जयनगर में नेपाल रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया जाएगा। नेपाल रेलवे कंपनी के अभियंता बिनोद ओझा ने कहा, ‘‘दिसंबर के मध्य में राम-जानकी विवाह महोत्सव के आसपास ट्रेनों के नियमित संचालन शुरू होने की उम्मीद है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed