फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India donates USD 2.5 million to support education, healthcare of Palestinian refugees

Palestine: भारत ने UNRWA को दिए 20 करोड़ रुपये, फिलिस्तीनी शरणार्थियों की होगी मदद

Mon, 31 Oct 2022 09:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रामल्लाह (वेस्ट बैंक)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रामल्लाह (वेस्ट बैंक) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 09:49 PM IST
सार

भारत ने 2018 से यूएनआरडब्ल्यूए को 22.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए हैं। यूएनआरडब्ल्यूए, संयुक्त रााष्ट्री की एक एजेंसी है जो फिलिस्तीनी शरणार्थियों को राहत प्रदान करती है और उनके मानव विकास का समर्थन करती है।

विज्ञापन
India donates USD 2.5 million to support education, healthcare of Palestinian refugees
पीएम नरेंद्र मोदी और फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का चेक प्रदान किया है। ये चेक फिलिस्तीनी शरणार्थियों के समर्थन में 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सालाना मदद की यह दूसरी किश्त है। इस धनराशि का इस्तेमाल शरणार्थियों के लिए स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारत ने 2018 से यूएनआरडब्ल्यूए (यूनाइटेड नेशंस रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी फॉर पेलेस्टाइन रेफ्यूजीज इन द निअर ईस्ट)  को 22.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए हैं। यूएनआरडब्ल्यूए, संयुक्त रााष्ट्र की एक एजेंसी है जो फिलिस्तीनी शरणार्थियों को राहत प्रदान करती है और उनके मानव विकास का समर्थन करती है। 
विज्ञापन


रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय (आरओआई) ने एक बयान में कहा, भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के समर्थन में यूएनआरडब्ल्यूए को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की दूसरी किश्त प्रदान की है। इसमें उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, राहत और सामाजिक सेवाए जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून,2020 को आयोजित एक मंत्रिस्तरीय वर्चुअल सम्मेलन में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने घोषणा की थी कि भारत अगले दो वर्षों में यूएनआरडब्ल्यूए में दस मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देगा। 

यूएनआरडब्ल्यूए को रजिस्टर्ड फिलिस्तीनी शरणार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी और उनकी गरीबी के कारण सेवाओं की बढ़ती मांग का सामना करना पड़ रहा है। इस एजेंसी को 1949 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा स्थापित किया गया था। यह यूएनआरडब्लूए के साथ रजिस्टर्ड कुल 5.6 मिलियन शरणार्थियों को सहायता व सुरक्षा प्रदान करती है। 


संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी का उद्देश्य यरूशलम और गाजा पट्टी सहित जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी शरणार्थियों को उनके पूर्ण मानव विकास क्षमता हासिल करने में मदद करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed