UK: लंदन में मनाया गया 'इंडिया डे', ब्रिटेन के सांसद बोले- पहली बार धरती के साथ-साथ चंद्रमा पर भी देखा तिरंगा
UK: सांसद रामी रेंजर ने इस मौके पर कहा कि यह पहली बार है जब मैंने धरती के साथ-साथ चंद्रमा पर भी तिरंगा देखा है। यह गर्व की बात है कि हमने वह कर दिखाया जो कोई और नहीं कर सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन के नवनात सेंटर में 'इंडिया डे' मनाया गया। भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों के लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर ब्रिटेन के सांसद स्टीव टकवेल ने कहा कि भारत की आजादी की 77वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया जाना बेहद खुशी बात है। ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध उतने ही मजबूत हैं, जितने पहले थे। मैं संसद सदस्य के रूप में भारत के साथ रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हूं।
#WATCH | 'India Day' celebrated at the Navnat Center in London. People from the Indian diaspora participated in the event to celebrate India's 77th Independence Day and the successful landing of Chandrayaan-3 pic.twitter.com/BRu5lyr5vP
— ANI (@ANI) August 26, 2023
एक दूसरे सांसद रामी रेंजर ने इस मौके पर कहा कि यह पहली बार है जब मैंने धरती के साथ-साथ चंद्रमा पर भी तिरंगा देखा है। यह गर्व की बात है कि हमने वह कर दिखाया जो कोई और नहीं कर सका।
इस मौके पर भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा, भारत के इतिहास के पिछले 76 वर्षों में बहुत कुछ हासिल किया गया है, खासतौर पर बीते एक दशक में। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर काम करें और आगे की ओर देखें। सभी सफलताओं को मजबूत करें और एक नए भारत के लिए आगे बढ़ें। प्रवासी भारतीयों की भूमिका इसके केंद्र में है।