{"_id":"62e1a2567fe1c860a93e9a62","slug":"india-condemns-bombing-in-dohuk-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: भारत ने इराक के दोहुक में बमबारी की निंदा की, कहा- संयुक्त राष्ट्र चिंताओं का निकाले हल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: भारत ने इराक के दोहुक में बमबारी की निंदा की, कहा- संयुक्त राष्ट्र चिंताओं का निकाले हल
Thu, 28 Jul 2022 02:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:08 AM IST
सार
भारत ने कहा कि इराक की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए और संबंधित पक्ष को वैश्विक मानवीय कानून के तहत दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने उत्तरी इराक के एक पर्वतीय रिजॉर्ट ‘दोहक’ पर बमबारी की कड़ी निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि वह इराक की चिंताओं का हल निकाले। भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इराकी विदेश मंत्री द्वारा जताई गई उन चिंताओं का समाधान निकालना चाहिए जिसमें कहा गया है कि तुर्की की सेनाओं ने उनके देश की संप्रभुता के खिलाफ ‘खुला और घोर’ हमला किया है। हमले में 9 की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दोहुक में हमलों पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के उप-राजदूत आर. रवींद्र ने कहा कि इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में दोहुक गवर्नरेट के जाखो जिले में हाल में हुई बमबारी की भारत कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा, सरकार तथा भारत के लोगों की ओर से, मैं इस हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता का सम्मान करें
भारत ने कहा कि इराक की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए और संबंधित पक्ष को वैश्विक मानवीय कानून के तहत दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। रवींद्र ने कहा कि इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को भारत सर्वोच्च महत्व देता है।
विज्ञापन