फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India complain pakistan to international civil aviation organisation to use airspace pm modi flight

पीएम के लिए हवाई क्षेत्र खोलने से पाक के इनकार का भारत ने दिया जवाब, आईसीएओ में की शिकायत

Mon, 28 Oct 2019 12:51 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 28 Oct 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
India complain pakistan to international civil aviation organisation to use airspace pm modi flight
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एकबार फिर पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने से इनकार कर दिया है। पीएम मोदी सोमवार को सऊदी अरब के दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। लेकिन इस बार भारत ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने का फैसला किया है, भारत पाकिस्तान की इस हरकत को 'इंटरनेशनल सिविल एविएशन आर्गनाइजेशन' (आईसीएओ) के सामने उठाया है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि आईसीएओ की निर्देशों के मुताबिक, दूसरे देशों द्वारा ओवरफ्लाइट की मंजूरी मांगी जाती है और दी जाती है। भारत ऐसी ओवरफ्लाइट मंजूरियां लेना जारी रखेगा। सूत्रों ने बताया कि हम नागरिक उड्डयन निकाय के सामने पाकिस्तान की इस करतूत को उठाएंगे। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान को अपने इस अड़ियल रवैये पर दोबारा विचार करना चाहिए। साथ ही पाकिस्तान को एकतरफा कार्रवाई करने के कारणों को गलत तरीके से पेश करने की अपनी पुरानी आदत को बदलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बीते दिनों पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के हवाले से बताया था कि इस्लामाबाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हवाई क्षेत्र को खोलने के नई दिल्ली के अनुरोध का नकार दिया है। भारत ने पीएम मोदी की यात्रा के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का प्रयोग करने की इजाजत मांगी थी। 


पाकिस्तान ने इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यूरोप यात्रा के लिए भी अपना हवाई क्षेत्र को खोलने से इनकार कर चुका है। पीएम मोदी सऊदी अरब के पब्लिक इन वेस्टमेंट फंड की ओर से 29 से 31 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रियाद जा रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed