फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India China news: US Senior State Department says China aggressive attitude responsible for border dispute with India

अमेरिका ने फिर दोहराया, भारत के साथ सीमा विवाद की वजह चीन का आक्रामक रवैया

Wed, 07 Oct 2020 08:44 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 07 Oct 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
India China news: US Senior State Department says China aggressive attitude responsible for border dispute with India
india china disputes(file photo) - फोटो : पीटीआई

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की सीमा पर मई से ही तनाव जारी है। अमेरिका लगातार इस तनाव का जिम्मेदार चीन को ठहरा चुका है। वहीं, एक बार फिर अमेरिका ने इस तनाव के पीछे की वजह चीन को करार दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हिमालय में तनाव का कारण चीन का इस क्षेत्र में आक्रामक रवैया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, अगर आप हिमालय में भारत और चीन के बीच जारी तनाव को देखेंगे तो आपको यह पता चलेगा कि अतीत में इन विवादों को हल करने के लिए अनकहे या अलिखित नियमों का प्रयोग किया जाता रहा है। 
विज्ञापन

 

अधिकारी ने कहा, अब आप हाल के घटनाक्रम को देखेंगे तो पता चलेगा कि इस क्षेत्र में वास्तव में लोग एक-दूसरे को पीट-पीटकर मार रहे हैं। यदि आप एक चीज को देखेंगे, जिसकी वजह से ये सब हो रहा है तो आप पाएंगे कि इसके पीछे की वजह चीनी सरकार द्वारा संपूर्ण परिधि में अचानक आक्रामक तेवर दिखाना है। 

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच हाल में सीमा विवाद गहरा गया है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच सीमा पर हिंसक झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं। दोनों देशों की बीच सीमा पर तनाव 15 जून की रात को हुई घटना के बाद अपने चरम पर पहुंच गया। 

15 जून की रात पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं, चीन ने इस झड़प में हताहत हुए अपने सैनिकों की संख्या को उजागर नहीं किया था। हालांकि, एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस झड़प में चीन के 43 के करीब जवान हताहत हुए थे। 


दोनों ही देशों के बीच सीमा पर हुई इन घटनाओं के बाद तनाव को कम करने के लिए कई दौर की वार्ताएं हुई हैं। हालांकि, चीन के लगातार आक्रामक रवैया और सीमा पर पीछे हटने के अड़ियल रुख के चलते अब तक सीमा विवाद का हल नहीं निकल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed