फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India China news, Chinese army says, If the Indian Army did not move away from Pangong, our soldiers will also stand till winter

चीनी मीडिया की गीदड़ भभकी- पैंगोंग से नहीं हटी भारतीय सेना तो हमारे जवान भी सर्दियों तक डटे रहेंगे

Sat, 12 Sep 2020 05:05 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Sep 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
India China news, Chinese army says, If the Indian Army did not move away from Pangong, our soldiers will also stand till winter
भारत और चीन की सेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चरम पर है। इसी बीच चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारतीय सेना पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से से नहीं हटती तो चीनी सेना पूरी सर्दियों में वहीं जमी रहेगी। दोनों देशों में जंग हुई तो भारतीय सेना जल्दी ही हथियार डाल देगी। भारत का सैन्य ढांचा कमजोर है।

विज्ञापन


भारत शांति चाहता है तो दोनों देशों को एलएसी की 7 नवंबर 1959 की स्थिति ही माननी होगी। भारत जंग चाहता है तो हम उसकी ये इच्छा पूरी करेंगे। देखते हैं कि कौन सा देश दूसरे को मात दे सकता है। चीन ने हमेशा से भारत के सम्मान की फिक्र की है। भारत की राष्ट्रवादी ताकतें इस सम्मान का फायदा उठाना चाहती हैं।
विज्ञापन

 
राहुल बोले, चीन से मार्च, 2020 से पहले की स्थिति पर बातचीत हो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। भारत सरकार इसे वापस लेने की कोई योजना बना रही है या फिर इसे ‘भगवान की मर्जी’ मानकर छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि चीन के साथ सिर्फ और सिर्फ मार्च 2020 से पहले की यथास्थिति की बहाली पर बातचीत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री और भारत सरकार हमारी जमीन से चीन को बाहर खदेड़ने की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहे हैं। बाकी सारी बातचीत तो बेकार है।
 
सीमा पर जो हो रहा है, सरकार उस पर दे प्रस्तुतीकरण: पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि भारत चीन सीमा पर, खासकर लद्दाख में जो कुछ भी हो रहा है, सरकार को उस पर एक प्रस्तुतीकरण देना चाहिए। रक्षा मामलों की स्थायी संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए पवार ने कहा कि चर्चा के लिए रक्षा संबंधित अन्य विषय भी हैं लेकिन वह अनुरोध करेंगे कि जमीनी हालात पर प्रस्तुतीकरण दिया जाए।


इस बारे में हम सभी चिंतित हैं। रक्षा संबंधित विभिन्न विषयों पर बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव को बेहद संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि इस पर किसी को भी आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed