फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, China may have prevented Russia from nuking Ukraine, says US

Russia Ukraine: अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- भारत और चीन ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका

Sat, 25 Feb 2023 01:25 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 25 Feb 2023 01:25 PM IST
सार

द अटलांटिक को दिए इंटरव्यू में ब्लिंकेन ने कहा, 'पुतिन इस युद्ध में ज्यादा तर्कहीन रूप से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। मास्को की तरफ से बार-बार परमाणु हमले की धमकी दी गई। ये एक चिंता का विषय है।' 

विज्ञापन
India, China may have prevented Russia from nuking Ukraine, says US
US Secretary Antony Blinken - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का रूस-यूक्रन युद्ध को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यू्क्रेन पर काफी पहले ही परमाणु हमला कर चुके होते। संभव है कि उन्हें ऐसा करने से भारत और चीन ने रोका है। द अटलांटिक को दिए इंटरव्यू में ब्लिंकेन ने कहा, 'पुतिन इस युद्ध में ज्यादा तर्कहीन रूप से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। मास्को की तरफ से बार-बार परमाणु हमले की धमकी दी गई। ये एक चिंता का विषय है।' 
विज्ञापन


युद्ध में भारत-चीन की भूमिका अहम
ब्लिंकेन ने कहा, हमने उन सभी देशों इस युद्ध को खत्म करवाने के लिए आग्रह किया, जिनके संबंध रूप से अच्छे हैं। इसमें चीन और भारत भी शामिल है। इसका असर भी हुआ। दोनों देशों ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोकने के लिए कोशिश की और ये सफल भह हुआ। 
विज्ञापन


भारत ने पश्चिमी देशों पर भरोसा बढ़ाया
ब्लिंकेन ने कहा, 'दशकों से भारत को रूस सैन्य उपकरण प्रदान करता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने जो देखा है वह रूस पर भरोसा करने और हमारे साथ और फ्रांस जैसे अन्य देशों के साथ साझेदारी में आगे बढ़ने का प्रक्षेपवक्र है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले चीन को बताया था खतरा
ब्लिंकेन ने इसके पहले रविवार को एक साक्षात्कार में चीन को बड़ा खतरा बताया था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि चीन रूस को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है जो कि आने वाले समय में मुश्किलें खड़ा कर सकता है। एंटनी ब्लिंकन ने आगे कहा कि चीन रूस की कार्रवाई की ना तो आलोचना करता है ना ही वो रूस पर यूक्रेन के हमले को गलत मानता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन की तरफ से कोई भी हथियार आपूर्ति सिर्फ पश्चिमी देशों के लिए ही नहीं दुनिया के अन्य देशों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed