India-Canada Ties: CEPA डील पर तेज हुई भारत-कनाडा बातचीत, पीयूष गोयल बोले- साल के अंत तक समझौते की उम्मीद
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के कनाडा दौरे के दौरान भारत और कनाडा ने 2026 के अंत तक CEPA व्यापार समझौता पूरा करने और 2030 तक व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। दोनों देश ऊर्जा, AI, विज्ञान और निवेश समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें- US-Iran Tensions: दक्षिणी ईरान में अमेरिका का हवाई हमला, माइन बिछा रही नौकाएं और मिसाइल लॉन्च साइट बने निशाना
'पीएम कार्नी के भारत दौरे से रिश्तों में नई शुरुआत'
कनाडा की राजधानी ओटावा में मीडिया से बातचीत करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की फरवरी 2026 में भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि अब भारत और कनाडा नए लक्ष्य और नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से भी मुलाकात की है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है।
Called on the Prime Minister of Canada, Mr. @MarkJCarney, and conveyed warm greetings from Prime Minister @NarendraModi ji. Fondly recalled his recent visit to India, which has imparted fresh momentum and renewed confidence to the India-Canada partnership.
We had forward-looking… https://t.co/cMueCqDrrV pic.twitter.com/MhzoD499lo— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 26, 2026
साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने का निर्देश
पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने निर्देश दिए हैं कि मुक्त व्यापार समझौते को इस साल के अंत तक पूरा किया जाए। इसके साथ ही मौजूदा व्यापार को 2030 तक लगभग 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 17 अरब डॉलर के आसपास है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे में भारत का अब तक का सबसे बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल कनाडा पहुंचा है। भारत से 112 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि इस दौरे का हिस्सा बने हैं। इससे साफ है कि भारतीय उद्योग जगत कनाडा के साथ साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित है।
मनिंदर सिधू और अनिता आनंद से मुलाकात
इस प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा, खनन, एयरोस्पेस, दूरसंचार, दवा उद्योग, कृषि, पर्यटन, वस्त्र, ऑटोमोबाइल और पूंजीगत सामान जैसे कई क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिधू और विदेश मंत्री अनिता आनंद से भी बातचीत की है। ऊर्जा क्षेत्र इस दौरे का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और कनाडा के विशाल प्राकृतिक संसाधनों को देखते हुए दोनों देश तेल, गैस और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा परमाणु ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
Held constructive bilateral discussions this morning in Ottawa with Canada’s Minister of International Trade, Mr. Maninder Sidhu, on advancing the India-Canada Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) negotiations.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 26, 2026
We provided clear guidance to our teams to work… pic.twitter.com/1tqhyxj0B4
Held wide-ranging talks with Canada's Foreign Minister @AnitaAnandMP.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 26, 2026
Emphasised the importance of trade, investment & technology linkages for the India-Canada Strategic Partnership.
Highlighted that India's expanding infrastructure, renewable energy, logistics, digital… https://t.co/V6QG6nsAKY pic.twitter.com/BZH1LgUj54
यह भी पढ़ें- ईरान के परमाणु भंडार पर ट्रंप सख्त: बोले- यूरेनियम खत्म करना जरूरी, अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी से बढ़ी हलचल
गौरतलब है कि साल 2025 के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में तनाव देखने को मिला था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में लगातार उच्च स्तरीय बातचीत के जरिए संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। अब दोनों देश आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।