फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India brought out 25 crore people from poverty Sneha Dubey spoke in UN

UN: यूएन में भारत ने कहा-25 करोड़ को गरीबी से निकाला, सरकारी नीतियों को दिया खाद्य सुरक्षा का श्रेय

Sat, 19 Oct 2024 04:10 AM IST
शिव शुक्ला एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2024 04:10 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में स्नेहा दुबे ने जोर दिया कि भारत बहुआयामी दृष्टिकोण से वैश्विक गरीबी के खिलाफ लड़ रहा है और गरीबी उन्मूलन गठबंधन का संस्थापक सदस्य है। ऐसे में भारत ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के साथ उसके पोषण गुणों को लोकप्रिय बनाने का बीड़ा भी उठाया।

विज्ञापन
India brought out 25 crore people from poverty Sneha Dubey spoke in UN
यूएन में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे - फोटो : ani

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में विभिन्न पहलों के माध्यम से अपने देश की विशाल आबादी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उसने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। यूएन में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने गरीबी उन्मूलन और कृषि विकास, खाद्य सुरक्षा और पोषण पर दूसरी समिति की सामान्य चर्चा के दौरान भारत की तरफ से यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव ने देश की सफलता का श्रेय सरकार के लक्षित नीतिगत हस्तक्षेपों को दिया, जो हाशिये पर रहने वाले और कमजोर समुदायों को सशक्त बनाते हैं। स्नेहा दुबे ने कहा, हाल के वर्षों में बहुआयामी गरीबी में वृद्धि के साथ-साथ वैश्विक गरीबी स्तर में भी वृद्धि जारी जारी रही है। उन्होंने कहा, भारत में हाशिये पर रहने वाले कमजोर वर्गों का सशक्तीकरण और लक्षित नीतिगत दखल के चलते लैंगिक असमानता भी कम हो रही है। उन्होंने कहा, युवाओं को कौशल प्रदान करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका पर बोलते हुए प्रथम सचिव ने कहा, भारत ने समावेशी, एकीकृत और न्यायसंगत विकास सुनिश्चित किया है। स्नेहा ने कहा, भारत अपनी विशाल आबादी के लिए खाद्य सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, डिजिटल कृषि मिशन, पीएम पोषण जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बहुआयामी दृष्टिकोण से गरीबी के खिलाफ लड़ रहा है भारत
संयुक्त राष्ट्र में स्नेहा दुबे ने जोर दिया कि भारत बहुआयामी दृष्टिकोण से वैश्विक गरीबी के खिलाफ लड़ रहा है और गरीबी उन्मूलन गठबंधन का संस्थापक सदस्य है। ऐसे में भारत ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के साथ उसके पोषण गुणों को लोकप्रिय बनाने का बीड़ा भी उठाया। भारत ने कृषि विकास, खाद्य सुरक्षा और पोषण पर प्रस्ताव में भूख और कुपोषण के सभी रूपों को समाप्त करने के लिए सभी स्तरों पर ठोस कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed