{"_id":"6715272a0c094774af039c0b","slug":"india-brazil-and-african-countries-get-permanent-seats-in-the-security-council-russia-announces-support-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC: भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को सुरक्षा परिषद में मिले स्थायी सीट, रूस ने किया समर्थन का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNSC: भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को सुरक्षा परिषद में मिले स्थायी सीट, रूस ने किया समर्थन का एलान
Sun, 20 Oct 2024 09:22 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:22 PM IST
सार
पिछले महीने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट देने की मांग की थी। इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि 'फ्रांस, सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है और जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को भी सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होना चाहिए।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
- फोटो : एएनआई
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट को लेकर रूस ने भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को समर्थन दिया है। रूस के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि वैश्विक बहुमत के लिए भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत, ब्राजील जैसे देशों के साथ-साथ अफ्रीका के प्रतिनिधियों को भी सुरक्षा परिषद में स्थायी आधार पर होना चाहिए। वैश्विक बहुमत का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
दरअसल भारत सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वर्षों से अभियान चला रहा है। भारत का कहना है कि साल 1945 में स्थापित 15-राष्ट्रों की परिषद 21वीं सदी के उद्देश्य के लिए सही नहीं है और समकालीन भू-राजनीतिक परिस्थितियों को प्रतिबिंबित नहीं करती है। एक ध्रुवीकृत सुरक्षा परिषद वर्तमान शांति और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में भी विफल रही है। भारत ने सुरक्षा परिषद की विफलता का उदाहरण देते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल-हमास संघर्ष का जिक्र किया। भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का हकदार है।
विज्ञापन
पिछले महीने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट देने की मांग की थी। इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि 'फ्रांस, सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है और जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को भी सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होना चाहिए। साथ ही अफ्रीका से भी दो देशों को इसमें प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।'
अमेरिका भी भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने का समर्थन कर चुका है। बीते दिनों ही संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी की राजदूत लिंडा थॉमस ने भी अपने एक बयान में कहा था कि भारत, जापान और जर्मनी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दी जानी चाहिए। अमेरिकी राजदूत ने अफ्रीका के दो देशों को भी स्थायी सीट देने का समर्थन किया और अन्य अफ्रीकी देशों को सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता देने की वकालत की थी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन