फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india-america relations: US wants to add India to NATO Plus

NATO PLUS: भारत को नाटो प्लस में जोड़ना चाहता है अमेरिका, सांसद ने कहा- चीन पर दबाव बनाने के लिए यह जरूरी

Wed, 27 Jul 2022 10:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 27 Jul 2022 10:24 PM IST
सार

अमेरिका भारत को नाटो प्लस में जोड़ना चाहता है। अमेरिकी सांसद ने भारत को नाटो के बराबर का दर्जा देने की वकालत की है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने से भारत-और अमेरिका के रिश्तों में गहराई आएगी।

विज्ञापन
india-america relations: US wants to add India to NATO Plus
अमेरिका-भारत - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका भारत को नाटो प्लस(nato plus) में जोड़ना चाहता है। अमेरिकी सांसद ने भारत को नाटो (NATO) के बराबर का दर्जा देने की वकालत की है। अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने बुधवार को कहा कि अगर भारत को नाटो प्लस में शामिल किया जाता है तो भारत को अमेरिका के साथ रक्षा-सुरक्षा से आसानी से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने से भारत और अमेरिका के रिश्तों में गहराई (india-america relations) आएगी। उन्होंने कहा कि नाटो प्लस के सदस्यों को रक्षा समझौतों पर त्वरित स्वीकृति मिलती है। गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, इजरायल व दक्षिण अफ्रीका के साथ अमेरिका पहले ही इस तरह के समझौते कर चुका है। 

विज्ञापन


पेंटागन के अधिकारियों संग बैठक की
इस मामले में अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने पेंटागन के अधिकारियों संग बैठक की, जिसमें उन्होंने भारत अमेरिकी रक्षा रिश्तों समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने दो साल पहले एक प्रस्ताव पेश किया था और इस पर अभी भी कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही इसे पारित करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 14 जुलाई को अमेरिकी निचले सदन में राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) को भारी बहुमत से मंजूरी मिली थी। इसे अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने पेश किया था। उन्होंने यह भी कहा कि चीन का प्रभाव कम करने के लिए अगर किसी भी तरह से भारत की मदद की जाएगी तो वह अमेरिका के हित में ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में चीन के प्रभाव को रोकना जरूरी
उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन के इस क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए भारत के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करना चाहता है। ऐसे में अगर भारत को मजबूत बनाया जाएगा तो चीन पर दवाब बनेगा। खन्ना ने यह भी कहा कि अमेरिका भारत को रूसी सैन्य निर्यात पर अपनी निर्भरता कम करने का विकल्प भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सीएएटीएसए या काटसा के जरिए भारत को काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज एक्ट से छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है। उन्होंने आगे बताया कि वे देशी संबंध समिति के अध्यक्ष इलियट एंगल के साथ मिलकर भारत को नाटो के बराबर का दर्जा देने के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed