फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-America are exploring new ways to increase maritime power

समुद्र सुरक्षा: समुद्री शक्ति बढ़ाने के लिए नए रास्ते तलाश रहे भारत-अमेरिका, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात

Mon, 25 Sep 2023 05:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2023 05:41 AM IST
सार

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अमेरिका में चार दिवसीय दौरे पर इसे प्रमुखता दी। वे 19 से 22 सितंबर तक अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय सामुद्रिक-शक्ति परिसंवाद (आईएसएस) में शामिल हुए।

विज्ञापन
India-America are exploring new ways to increase maritime power
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Malaysian Maritime Enforcement Agency

विस्तार

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से बढ़ते आपसी रणनीतिक सहयोग के बीच भारत और अमेरिका समुद्र में सुरक्षा व शक्ति बढ़ाने के लिए नए रास्तों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अमेरिका में चार दिवसीय दौरे पर इसे प्रमुखता दी। वे 19 से 22 सितंबर तक अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय सामुद्रिक-शक्ति परिसंवाद (आईएसएस) में शामिल हुए। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि यह दौरा दोनों देशों की नौसेनाओं में बातचीत व द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और हिंद प्रशांत क्षेत्र में विभिन्न साझेदारों के साथ भी बातचीत का महत्वपूर्ण अवसर बना। रोड आईलैंड में न्यूपोर्ट स्थित अमेरिकी नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय में इस आयोजन में समान सोच रखने वाले देशों की नौसेनाएं शामिल हुईं। उन्होंने खुले व नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर साझे नजरिया के लिए सहयोग बढ़ाने पर संवाद किए। भारतीय नौसेना प्रमुख ने आईएसएस के बाहर भी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, फिजी, इस्राइल, इटली, जापान, केन्या, पेरू, सऊदी अरब, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम के नौसेना प्रमुखों के साथ बैठक की। कमांडर मधवाल ने कहा कि यह विस्तृत बैठकें बताती हैं कि भारतीय नौसेना हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला व समावेशी बनाने के लिए दृढ़ हैं।

विज्ञापन

तकनीकी आधुनिकीकरण के बावजूद सैनिक असली ताकत
आईएसएस में नौसेना प्रमुख हरि कुमार ने नौसेना में मानव संसाधन प्रबंधन पर विस्तृत वक्तव्य दिया। भारत में अग्निपथ योजना, महिला सशक्तीकरण और नौसेना को जेंडर-न्यूट्रल बनाने के लिए उठाए कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि तमाम तकनीकी आधुनिकीकरण के बावजूद अभी जो भविष्य हमें नजर आ रहा है, उसमें हमारे सैनिक ही हमारी असली सैन्य ताकत बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौसैनिक युद्धाभ्यास पर भी बातचीत
अमेरिका के साथ नौसैनिक युद्धाभ्यासों पर भी दोनों देशों की नौसेनाओं ने बातचीत की। वे पूर्व में मालाबार, सी-ड्रैगन, रिमपैक और टाइगर ट्रायंफ जैसे द्विपक्षीय व बहुपक्षीय युद्धाभ्यासों में शामिल हो चुके हैं। रिमपैक यानी रिम ऑफ पेसिफिक एक्सरसाइज को दुनिया का सबसे बड़ा सामुद्रिक युद्धाभ्यास माना जाता है। इसे अमेरिकी नौसेना की हिंद-प्रशांत कमान ने आयोजित किया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed