फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World News: दक्षिण अफ्रीका के एक कस्बे में पड़ोसियों के बीच गोलीबारी, 15 महिलाओं समेत 17 की मौत

Sat, 28 Sep 2024 10:06 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 28 Sep 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
दक्षिण अफ्रीका के एक ग्रामीण कस्बे में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई है। इस गोलबारी में मरने वालों में 15 महिलाएं शामिल हैं। राष्ट्रीय पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा कि संदिग्धों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में 15 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी शुक्रवार रात दक्षिण-पूर्वी दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत के लुसिकिसिकी शहर में हुई। पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि गोलीबारी पड़ोस में रहने वाले दो घरों के बीच हुई है। 
विज्ञापन


 OCI कार्ड धारकों के लिए नियमों को लेकर फैल रही अफवाह, भारतीय दूतावास ने कहा- कोई बदलाव नहीं हुआ

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी कि ओसीआई कार्ड धारकों के लिए हाल के दिनों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'हमें ऐसी खबरें मिली हैं जिनमें गलत सूचना फैलाई गई है कि हाल के दिनों में ओसीआई कार्डधारकों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। भारतीय अमेरिकी समुदाय के मित्रों को सूचित किया जाता है कि ओसीआई कार्ड धारकों के लिए हाल के दिनों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। ओसीआई कार्डधारकों के अधिकारों के संबंध में चार मार्च, 2021 की राजपत्र अधिसूचना के प्रावधान लागू रहेंगे।'
विज्ञापन

पिछले 72 घंटों में 30 हजार से ज्यादा लोगों का लेबनान से पलायन

इस्राइल सेना और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच पिछले 72 घंटों में 30 हजार से ज्यादा लोग लेबनान से पलायन कर चुके हैं। यूएन शरणार्थी एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध के चलते लेबनान में करीब 700 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग लेबनान से जान बचाकर सीरिया में शरण ले रहे हैं। सीरिया में यूएनएचसीआर के प्रतिनिधि गोंजालो वर्गास लोसा ने कहा कि पलायन करने वालों में 80% लोग सीरियाई मूल के हैं और लगभग 20% लेबनानी हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से आधे किशोर, बच्चे और महिलाएं हैं। लोसा ने कहा कि भले ही लोग लेबनान से पलायन करके सीरिया जा रहे हैं, लेकिन सीरिया भी बहुत सुरक्षित विकल्प नहीं है। इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में लेबनान के लिए युद्ध विराम प्रस्तावों पर चर्चा कर सकते हैं।

प्रवासी श्रमिकों ने क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

सिंगापुर में प्रवासी श्रमिकों विशेषकर दक्षिण एशियाई देशों के लोगों ने मुफ्त में सोशल क्रिकेट खेला और एक ही स्थान पर टूर्नामेंट के लिए गिनीज बुक फॉर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जीडब्ल्यूआर ने सिंगापुर सोशल क्रिकेट लीग (एससीएल) को 13 जुलाई से 15 सितंबर तक एक ही स्थान पर खेले जाने वाले सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में मान्यता दी थी। इसमें 102 टीमें, 286 मैच और 2,220 खिलाड़ी शामिल थे। एससीएल आयोजन समिति के अध्यक्ष शाजी फिलिप्स ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य नस्लीय सद्भाव, नए प्रवासियों के एकीकरण और विभिन्न नस्लीय समूहों के संबंध को बढ़ावा देना है। फिलिप्स ने कहा, हम सेंगकांग (शहरी आवासीय संपत्ति) में रहने वाले बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के हितों की पूर्ति करना चाहते हैं। साथ ही स्थानीय समुदाय में एक नया खेल शुरू करना और पड़ोस के प्राथमिक विद्यालयों में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

नेतन्याहू बोले- इस्राइल भी शांति चाहता है, लेकिन खुद को मिटाकर नहीं
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में कहा कि उनका देश भी शांति चाहता है, लेकिन खुद के अस्तित्व को मिटाकर नहीं। उन्होंने ईरान को पश्चिम एशिया की समस्या का जड़ बताया। कहा, वह (ईरान) पीछे से हिजबुल्ला और हमास को सर्मथन देता है। इस्राइली पीएम ने कहा, इस्राइल तब तक नहीं थमेगा, जब तक बंधक सुरक्षित घर नहीं लौट आते। उनके भाषण के दौरान कई देशों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। उन्होंने कहा, हम तब तक लड़ेंगे जब तक जीत नहीं जाते।

पासवर्ड सुरक्षा चूक के चलते मेटा पर लगा 838 करोड़ का जुर्माना
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा इंक पर पासवर्ड सुरक्षा चूक के चलते यूरोपीय संघ गोपनीयता नियामक ने 10.6 करोड़ डॉलर (करीब 838 करोड़ रुपये) से अधिक का जुर्माना लगाया है। आयरलैंड के डाटा प्रोटेक्शन कमीशन ने कहा कि उसने 2019 में जांच शुरू की थी, जब मेटा ने उसे सूचित किया कि कुछ पासवर्ड अनजाने में अनएन्क्रिप्टेड  (जिसे खोला न जा सके) रूप में संग्रहित हो गए थे। बता दें कि अनएन्क्रिप्टेड वाले डाटा को हैकर्स आसानी से खोज सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ग्राहम डॉयल ने कहा कि मेटा की ओर से घोर लापरवाही हुई है। यह माना जाता है कि उपयोगकर्ता के पासवर्ड सुरक्षित होते होंगे, लेकिन फेसबुक उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड में चूक होना गंभीर मामला है। बता दें कि इससे पहले भी मेटा इंक पर भारी-भरकम जुर्माना लग चुका है।

ट्रंप की जेलेंस्की से हुई मुलाकात बोले-जीता तो खत्म कर दूंगा जंग
रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की शुक्रवार को न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर में मुलाकात हुई। इस दौरान यूक्रेनी नेता ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ रिश्तों को सुधारने की उम्मीद जताई।वहीं, ट्रंप ने कहा कि यदि वे फिर से चुने जाते हैं, तो वे रूस-यूक्रेन युद्ध को एक ऐसे समझौते के साथ खत्म करने के लिए काम करेंगे, जो दोनों पक्षों के लिए अच्छा होगा। पांच साल बाद ट्रंप से निजी तौर पर मिल रहे यूक्रेनी नेता को डर है कि नवंबर में ट्रंप के जीतने पर अमेरिकी सैन्य मदद में रुकावट पैदा हो सकती है। यूक्रेन में युद्ध को रोकने पर जेलेंस्की ने कहा, मुझे लगता है कि हमारे विचार समान हैं और पुतिन जीत नहीं सकते। यूक्रेन को जीतना होगा। वहीं, ट्रंप ने बैठक से पहले जेलेंस्की के बगल में खड़े होकर कहा, हमारे बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं, और जैसा कि आप जानते हैं, राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरे भी बहुत अच्छे ताल्लुकात हैं। जैसा कि आपको पता है कि किसी भी काम के होने में दोनों पक्षों की सहभागिता जरूरी होती है।
जेलेंस्की को सेल्समैन का तमगा दे चुके हैं ट्रंप
बतातें चलें कि दोनों की यह मुलाकात हैरिस के यूक्रेनी नेता से मिलने के बाद हुई। इन चुनावों में ट्रंप और हैरिस रूस-यूक्रेन युद्ध के समर्थन पर अलग-अलग रवैया अपना रहे हैं। ट्रंप ने जेलेंस्की का मजाक उड़ाते हुए उन्हें यूक्रेन के लिए अमेरिकी मदद मांगने वाला सेल्समैन तक कह दिया था।

दलाई लामा पर अरुणाचल की चोटी का नाम रखने पर चिढ़ा चीन; भारतीय राज्य को फिर बताया अपना हिस्सा
चीन अरुणाचल प्रदेश की एक चोटी का नाम दलाई लामा के नामा पर रखे जाने पर चिढ़ गया है। साथ ही उसने फिर से भारतीय राज्य पर अपना दावा दोहराया है। दरअसल राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान की एक टीम ने अरुणाचल में एक अनाम और अब तक चढ़ी नहीं गई 20,942 फीट ऊंची चोटी पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की है और इसका नाम छठे दलाई लामा त्सांगयांग ग्यात्सो के नाम पर रखने का फैसला किया है। इस पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, आपने जो कहा, उसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन मैं साफ तरीके से कहना चाहता हूं कि जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) चीन का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed