फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ind vs pak t20 world cup sheikh rashid says indian muslims supported pakistan

क्रिकेट के नाम पर उगला जहर: पाक के मंत्री बोले- भारत के मुसलमानों आप भी जश्न मनाओ, यह जीत इस्लाम की जीत

Mon, 25 Oct 2021 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Oct 2021 01:29 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में मिली बड़ी जीत के बाद जहां पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी जश्न मना रहे हैं वहीं वहां के मंत्री भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।

विज्ञापन
ind vs pak t20 world cup sheikh rashid says indian muslims supported pakistan
पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद - फोटो : social media

विस्तार

भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में मिली बड़ी जीत के बाद जहां पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी जश्न मना रहे हैं वहीं वहां के मंत्री भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद इसे धर्म के एंगल से देख रहे हैं और भारत के मुसलमानों को भी उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पहली बार टी20 मैच में दस विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारतीय मुसलमानों सहित दुनिया के सभी मुसलमान जश्न मनाएं। भारत के खिलाफ यह जीत हमारे लिए फाइनल से भी बड़ी जीत है। रशीद ने भारत के खिलाफ मिली इस जीत को पूरे इस्लाम की जीत करार दिया और दुनिया भर के मुसलमानों को फतह मुबारक कहा।

विज्ञापन


ट्रैफिक को खाली करे पाकिस्तान की पुलिस, मुसलमानों को जश्न मनाने दें
'मुझे अफसोस है कि यह पहला हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच है जो मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं देख सका। लेकिन मैं तमाम ट्रैफिक को इस्लामाबाद, रावलपिंडी को हिदायत दी है कि कंटेनर्स हटा दिए जाएं, ताकि कौम अपने जश्न को तारीखी तरीके से मनाए। और पाकिस्तान की टीम को, पाकिस्तान की कौम को मुबारक हो, आज हमारा फाइनल था। हमारा फाइनल आज ही था और दुनिया के मुसलमान समेत हिंदुस्तान के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। सारी आलमी इस्लाम को फतह मुबारक हो। पाकिस्तान जिंदाबाद....इस्लाम जिंदाबाद!'
विज्ञापन


भारत को मिली थी करारी हार
बता दें कि रविवार को टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में भारत को पाकिस्तान को हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। यह पाक टीम की किसी भी विश्व कप में भारत पर पहली जीत थी।  पाक टीम ने 13 गेंद रहते मैच जीत लिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने के बाद ही दम लिया। रिजवान 55 गेंदों पर 79 रन और बाबर 52 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान टीम ने 17.5 ओवर में 152 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed