{"_id":"5fba510a38eae650d25e6d41","slug":"in-response-to-the-rocket-attack-israel-bombed-hamas-bases-in-the-gaza-strip","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकेट हमले के जवाब में इस्रायल ने गाजा पट्टी स्थित हमास के ठिकानों पर की बमबारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रॉकेट हमले के जवाब में इस्रायल ने गाजा पट्टी स्थित हमास के ठिकानों पर की बमबारी
Sun, 22 Nov 2020 05:31 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, यरूशलम
पीटीआई, यरूशलम
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Nov 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्रायली सेना ने गाजा पट्टी से देश पर रॉकेट दागे जाने का आरोप लगाते हुए फलस्तीनी क्षेत्र में कई जगहों पर हमले किए हैं। इस्रायली सेना ने कहा कि उन्होंने रविवार को जवाबी कार्रवाई में विमान से कई जगह हमले किए, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
फलस्तीनी क्षेत्र से कई चरमपंथी समूह अपनी गतिविधियां चलाते हैं, लेकिन इस्रायल इस क्षेत्र से दागे जाने वाले सभी रॉकेट के लिए गाजा के हमास शासकों को जिम्मेदार ठहराता है और बदले में उसके ठिकानों पर हमले करता है।
विज्ञापन
इस्रायली सेना ने एक बयान में कहा कि लड़ाकू विमानों और हमलावर हेलीकॉप्टरों ने रॉकेट की विस्फोटक सामग्री बनाने की दो जगहों, भूमिगत ठिकानों और हमास के एक नौसैनिक प्रशिक्षण परिसर पर निशाना साधा। उसने कहा कि फलस्तीनी लड़ाकों ने शनिवार रात को इस्रायल पर एक रॉकेट दागा जिसके बाद इस्रायल के दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे।
विज्ञापन
इस्रायली पुलिस ने कहा कि रॉकेट से अश्केलॉन इलाके में एक ढांचे को नुकसान पहुंचा। यह इलाका गाजा से करीब 10 किलोमीटर दूर है, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं इस्रायली मीडिया ने कहा कि रॉकेट हमले में एक कारखाने को भी नुकसान हुआ है।
इस्रायल और हमास के बीच शत्रुता है। हमास एक इस्लामी चरमपंथी समूह है, जो इस्रायल की तबाही चाहता है। हमास ने 2007 में गाजा में कब्जा किया था और तभी से दोनों के बीच तीन जंग और कई संघर्ष हो चुके हैं।