फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   in multiple video footage, the death toll and the injured is in high number

अफगानिस्तान में धमाका: एयरपोर्ट तक पहुंचाने वाले नाले में लाशों का ढेर

Fri, 27 Aug 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 03:03 AM IST
सार

24 वर्षीय इंजीनियरिंग जुबैर ने बताया, दोनों धमाके जहां हुए, उनसे करीब 50 मीटर दूर था। धमाके के बाद महिलाएं और बच्चे चीख रहे थे। मैंने कई घायल महिलाओं, बच्चों को निजी वाहनों में  से अस्पताल ले जाते देखा।

विज्ञापन
in multiple video footage, the death toll and the injured is in high number
एयरपोर्ट पर हमले के बाद बदहवास लोग - फोटो : twitter.com/BarzanSadiq

विस्तार

काबुल हवाईअड्डे से लगे जिस नाले से होते हुए लोग अंदर घुसकर विमान से दूसरे देश सुरक्षित जाने की कोशिश कर रहे थे, धमाकों के बाद उसी नाले में लाशों और घायलों का अंबार लग गया था। एक दिन पहले ही जारी वीडियो में दिखाया गया था कि नाले के पास किस तरह लोगों का हुजूम लगा है। आज लोग पानी में अपनों को तलाश रहे थे। 

विज्ञापन


हवाईअड्डे के बाहर पत्रकारों द्वारा बनाए वीडियो में चारों तरफ लाशें ही बिखरी नजर आती हैं। नाले में खून से सनी लाश और घायल जहां-तहां पड़े हैं। लोग नाले से शव निकालते देखे जा रहे हैं। दोनों धमाके हवाईअड्डे के बाहर लगी भीड़ के बीच ही किए गए। लिहाजा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हवाईअड्डे पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी जमशेद ने बताया कि वह भी देश से बाहर निकलने की उम्मीद में यहां आया था। आत्मघाती हमला बहुत शक्तिशाली था। 24 वर्षीय इंजीनियरिंग जुबैर ने बताया, दोनों धमाके जहां हुए, उनसे करीब 50 मीटर दूर था। धमाके के बाद महिलाएं और बच्चे चीख रहे थे। मैंने कई घायल महिलाओं, बच्चों को निजी वाहनों में  से अस्पताल ले जाते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वीडियो फुटेज से साफ है कि मरने वालों और घायलों की संख्या बताए गए आंकड़ों से ज्यादा है। इटली की कल्याणकारी संस्था से संचालित एक सर्जिकल अस्पताल ने ही बताया कि उसके यहां 60 घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed