फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli Attacks in Lebanon Killed 31 Ceasefire Agreement with Hezbollah Likely to be Finalized Soon

Israel Tension: लेबनान में इस्राइली हमले, 31 की मौत; हिजबुल्ला से युद्धविराम समझौते को जल्द मिलेगा अंतिम रूप?

Tue, 26 Nov 2024 09:30 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत/वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत/वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Nov 2024 09:30 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला से जुड़े लगभग 25 ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें नबातियेह, बालबेक, बेका घाटी और दक्षिणी बेरूत और शहर के बाहरी इलाके शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Israeli Attacks in Lebanon Killed 31 Ceasefire Agreement with Hezbollah Likely to be Finalized Soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, एक बार फिर हमले तेज हो गए हैं। इस्राइली हमले में सोमवार को दक्षिण बेरूत तबाह हो गया। अधिकारियों ने दावा किया है कि यहां 31 लोगों मारे गए हैं। हालांकि, इन सबके बीच अमेरिका का कहना है कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्षविराम समझौता जल्द ही हो सकता है। यह काफी करीब है। मगर बातचीत अभी भी जारी है।

विज्ञापन

 
इन जगहों पर किया हमला
इस्राइली सेना ने सोमवार दोपहर कहा कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला से जुड़े लगभग 25 ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें नबातियेह, बालबेक, बेका घाटी और दक्षिणी बेरूत और शहर के बाहरी इलाके शामिल हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में राजधानी के दक्षिणी उपनगरों में धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएएनए) ने सोमवार शाम को दक्षिण बेरूत में इस्राइली हमलों की चौथी लहर की जानकारी देते हुए कहा, 'दुश्मन के लड़ाकू विमानों ने हेरेट हरिक और शिया जिलों पर हमले शुरू किए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध विराम प्रयासों के बावजूद सप्ताहांत में इलाके में भारी छापेमारी के बाद ये हमले किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार तड़के मध्य बेरूत के घनी आबादी वाले बस्ता इलाके में हुए घातक हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई।

हमले में कम से कम 31 की मौत
इस्राइली सेना ने सोमवार को कहा कि उसने वहां हिजबुल्ला कमांड सेंटर पर हमला किया था, हालांकि ईरान समर्थित समूह के एक अधिकारी ने उन रिपोर्टों से इनकार किया कि एक वरिष्ठ सदस्य को निशाना बनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट में मुख्य दक्षिणी शहरों के कुछ हिस्सों के लिए इस्राइल द्वारा निकासी चेतावनी जारी करने के बाद टायर और नबातियेह पर इस्राइल के हमलों की सूचना दी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को इस्राइली हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए।

'हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच संघर्षविराम समझौता करीब'
अमेरिका का मानना है कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्षविराम समझौता 'करीब' है, लेकिन बातचीत अभी भी जारी है।राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, 'हमारा मानना है कि हम इस प्वॉइंट पर पहुंच गए हैं, जहां हम करीब हैं।'

उन्होंने कहा, 'हमारा मानना है कि समझौता बहुत सकारात्मक दिशा में जा रहा है, लेकिन जब तक सब कुछ नहीं हो जाता तब तक कुछ भी नहीं किया जाएगा, जब तक सब कुछ पर बातचीत नहीं हो जाती तब तक कुछ भी बातचीत नहीं की जाएगी।'

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समझौते के बारे में पुष्टि करना गैर जिम्मेदाराना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं करना चाहते, जिससे बन रहे अवसर डगमगा जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन संघर्षविराम वार्ता पर बहुत करीब से निगरानी रख रहे हैं और वह अमेरिकी दूत अमोस होक्स्टीन के सीधे संपर्क में हैं, जिन्होंने पिछले सप्ताह क्षेत्र का दौरा किया था। 


किर्बी ने सऊदी मीडिया में आई उन खबरों की पुष्टि नहीं की कि बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को एक समझौते की घोषणा करने वाले थे, केवल इतना कहा कि दोनों नेताओं ने पिछले सप्ताह इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष पर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed