फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In farewell speech PM Sharif accuses Imran Khan govt of damaging Pak ties with friendly countries

Pakistan: विदाई भाषण में शहबाज शरीफ ने इमरान को जमकर घेरा; पूर्व पीएम पर फोड़ा मुल्क के मौजूदा हालात का ठीकरा

Wed, 09 Aug 2023 10:56 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 10:56 PM IST
सार

13 दलों की गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले शरीफ ने संसद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विदाई भाषण में कहा कि 16 महीने का कार्यकाल मेरे जीवन की सबसे कठिन परीक्षा रही।

विज्ञापन
In farewell speech PM Sharif accuses Imran Khan govt of damaging Pak ties with friendly countries
शहबाज शरीफ और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को अपने विदाई भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को अपने 16 महीने के कार्यकाल के दौरान पिछली सरकार की लापरवाही और विफलताओं का बोझ उठाना पड़ा। इस दौरान हमारे मित्र देशों से रिश्ते भी खराब कर दिए गए।
विज्ञापन


16 महीने का कार्यकाल मेरे जीवन की सबसे कठिन परीक्षा
13 दलों की गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले शरीफ ने संसद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विदाई भाषण में कहा कि 16 महीने का कार्यकाल मेरे जीवन की सबसे कठिन परीक्षा रही। संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में शरीफ ने कहा कि मुझे अपने 38 साल के लंबे राजनीतिक करियर में पहले कभी इतने कठिन दौर से नहीं गुजरना पड़ा। देश सबसे बड़े आर्थिक संकट में फंसा था। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। राजनीतिक अराजकता का बोलबाला था।
विज्ञापन


इमरान को सुनाई खरी-खोटी
उन्होंने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार से बेदखल कर दिया गया था। उसके बाद शहबाज शरीफ ने देश के नए प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मित्र देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को बर्बाद कर दिया
शरीफ ने कहा कि पिछली सरकार ने मित्र देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने इमरान सरकार पर भारी कर्ज लेने और दुनिया के सामने सिर झुकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों को पाकिस्तान में आने और बसने का मौका दिया। इससे मुल्क में आतंकवाद फिर से सिर उठाने लगा और तबाही का दौर फिर लौट आया।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री को लेकर कोई गतिरोध नहीं
शहबाज शरीफ ने कहा कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री को लेकर कोई गतिरोध नहीं है। वह नेता प्रतिपक्ष राजा रियाज से अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed