फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Covid hit Beijing funeral homes with sick workers struggle to keep up

Covid 19: 'जीरो कोविड पॉलिसी' में छूट के बाद चीन में कोरोना का कहर, बीजिंग में दाह संस्कार के लिए मारामारी

Sat, 17 Dec 2022 05:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Dec 2022 05:46 PM IST
सार

बीजिंग में कोविड से हुई मौतों के लिए शनिवार को अंतिम संस्कार और दाह संस्कार के लिए मारामारी जैसी स्थिति पैदा हो गई। अंतिम संस्कार और दाह संस्कार सेवाओं के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं।

विज्ञापन
In Covid hit Beijing  funeral homes with sick workers struggle to keep up
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : Lockdown In China

विस्तार

चीन में कोरोना महामारी का कहर अब भी थमा नहीं है। दो करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले राजधानी शहर बीजिंग में कोविड से हुई मौतों के लिए शनिवार को अंतिम संस्कार और दाह संस्कार के लिए मारामारी जैसी स्थिति पैदा हो गई। अंतिम संस्कार और दाह संस्कार सेवाओं के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं।

विज्ञापन


मजदूरों और ड्राइवरों का बड़ी संख्या में कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है। देश में 'जीरो कोविड पॉलिसी' के खिलाफ हाल ही में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे। राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पहली बार बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद चीन ने अचानक अपने कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल को बदल दिया।

विज्ञापन

लगातार टेस्टिंग, लॉकडाउन और सख्त यात्रा प्रतिबंधों के साथ चीन दुनिया के ऐसे देशों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है, जो कोविड महामारी के बाद काफी हद तक फिर से खुल गए हैं। देश ने अपनी 1.4 अरब की आबादी से कहा है कि जब तक लक्षण गंभीर नहीं हो जाते, तब तक अपने घरों के अंदर ही अपने हल्के लक्षणों की देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बीजिंग में 7 दिसंबर को कोविड प्रबंधन नीतियों में बदलाव के बाद से अभी तक किसी की भी कोविड से मृत्यु की सूचना नहीं थी। कोविड ने पार्लरों, रेस्तरां और कूरियर फर्मों से लेकर इसकी लगभग एक दर्जन से अधिक सेवाओं के मजदूरों और कर्मचारियों को प्रभावित किया है। मियुन शवदाह गृह के एक कर्मचारी ने बताया, अब हमारे पास कम कारें और कर्मचारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि दाह संस्कार सेवाओं की मांग बढ़ रही है। 


उन्होंने कहा, हमारे कई कर्मचारी हैं जिनका परीक्षण सकारात्मक आया है। कर्मचारी ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या दाह संस्कार सेवाओं की बढ़ती मांग के पीछे वजह कोविड से मौतों में वृद्धि है। चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आखिर बात तीन दिसंबर को कोविड से मौत की सूचना दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed