{"_id":"5d66956e8ebc3e0181670c4f","slug":"imran-khan-will-raise-kashmir-issue-full-firmness-in-un-general-assembly-says-shah-mehmood-qureshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा में पूरी ‘दृढ़ता’ से उठाएंगे कश्मीर मुद्दा : पाक विदेश मंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएम इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा में पूरी ‘दृढ़ता’ से उठाएंगे कश्मीर मुद्दा : पाक विदेश मंत्री
Wed, 28 Aug 2019 08:23 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 28 Aug 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष कश्मीर मुद्दा ‘दृढ़तापूर्वक’ उठाएंगे। कुरैशी ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर न्यूयार्क में द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से बताया है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाया जाना उसका एक आंतरिक मामला है और उसने पाकिस्तान को यह सच्चाई स्वीकार करने की भी सलाह दी है। कुरैशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री खान अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान कश्मीरी लोगों की भावनाओं को पूरी दृढ़ता के साथ रखेंगे।’
विज्ञापन
प्रधानमंत्री खान ने सोमवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दा उठाएंगे। कुरैशी ने दावा किया कि भारत ने शिमला समझौते का उल्लंघन किया है और कश्मीर में ‘एकतरफा’ कार्रवाई कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का पूरी तरह से उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘शिमला समझौते के तहत पाकिस्तान और भारत दोनों कश्मीर विवाद को द्विपक्षीय रूप से हल करने के लिए बाध्य हैं। मोदी को अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताना चाहिए कि क्या उनके पांच अगस्त के कदम द्विपक्षीय या एकतरफा हैं।’
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के लिए हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को कहा था कि पाकिस्तान ने 28 से 31 अगस्त तक कराची हवाई क्षेत्र के तीन विमानन मार्गों को बंद कर दिया है।