फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan to sell government properties to bring Pakistan back from economical crisis

सरकारी संपत्तियां बेचकर पाकिस्तान को बदहाली से उबारेंगे प्रधानमंत्री इमरान खान

Fri, 06 Dec 2019 04:57 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Dec 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan to sell government properties to bring Pakistan back from economical crisis
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए पीएमओ में खड़ी कार और भैंसों की नीलामी से शुरू हुआ अभियान अब देश की बहुमूल्य लेकिन बेकार पड़ी संपत्तियों के बेचने तक पहुंच गया है। उनकी सरकार ने अब विदेशी और पाकिस्तानी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकारी बेकार पड़ी संपत्ति बेचने का फैसला किया है।

विज्ञापन


डॉन अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरान सरकार की योजना इस कवायद के बीच देश में नकदी संकट से निपटने की है। पीएम इमरान के हवाले से अखबार ने लिखा है कि दुर्भाग्य से पिछली सरकारों ने लापरवाही के चलते इन बहुमूल्य संपत्तियों का सही इस्तेमाल किया ही नहीं था। उन्होंने कहा कि अरबों रुपये की संपत्ति होने के बावजूद, केंद्र के विभिन्न सरकारी संस्थान हर साल अरबों रुपयों के घाटे में हैं। 
विज्ञापन


इस कवायद में बाधा नहीं पहुंचे इसके लिए इमरान ने चेतावनी दी की गैर इस्तेमाल वाली इन सरकार संपत्तियों की पहचान के काम में रोड़ा बनने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि आर्थिक बदहाली से उबारने को आइएमएफ ने इसी साल जुलाई में पाक को छह अरब डॉलर का कर्ज दिया था। इसके अलावा पाकिस्तान ने चीन और सऊदी अरब जैसे देशों से भी अरबों डॉलर का कर्ज ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई एक्सपो में बेची जाएंगी संपत्तियां

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन संपत्तियों को दुबई एक्सपो में बेचा जाएगा और इससे मिली रकम को शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और आवास से संबंधित लोक कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। देश के निजीकरण सचिव रिजवान मलिक ने कहा कि इन अप्रयुक्त राज्य संपत्तियों का इस्तेमाल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed